भद्रकाली फायर वर्क्स में अग्नि दुर्घटना, 10 मरे

fire accident firecracker godown warangal telangana 10 people died
चार गंभीर रूप से घायल
वरंगल, 4 जुलाई-(मिलाप डेस्क)
वरंगल रूरल के कोठी लिंगाला के पास स्थित भद्रकाली फायर वर्क्स पैक्ट्री में अाज सुबह भीषण अग्नि दुर्घटना घटी। पटाखे तैयार कर रहे गोदाम में अचानक अाग की लपटें उठी। इस दुर्घटना में 10 मजदूर मारे गये तथा चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गये। पूरे क्षेत्र में जली हुई लाशें इधर-उधर पड़ी दिखाई दी। मृतकों की संख्या बढ़ने की संभावना जताई गई। घायलों को चिकित्सा के लिए वरंगल के एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया।
Comments System WIDGET PACK