असम चुनाव के नतीजे राज्यपाल को सौंपे गए

गुवाहाटी, असम के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) अनुराग गोयल ने राज्य विधानसभा चुनाव के परिणाम बुधवार को राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य को सौंप दिए। गोयल के नेतृत्व में सीईओ कार्यालय की एक टीम ने यहां लोक भवन में राज्यपाल से मुलाकात की और निर्वाचित विधायकों की सूची सौंपी।

आधिकारिक परिणाम प्राप्त होने के बाद अब राज्यपाल नयी सरकार के गठन की प्रक्रिया शुरू करेंगे। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) ने राज्य में दो-तिहाई बहुमत के साथ लगातार तीसरी बार सत्ता हासिल की है। भाजपा ने 82 सीट जीतीं, जबकि उसके सहयोगी असम गण परिषद और बोडोलैंड पीपुल्स फ्रंट ने 10-10 सीट हासिल कीं।

यह भी पढ़े : तृणमूल की सागरिका घोष ने पश्चिम बंगाल में मतगणना में देरी का आरोप लगाया

कांग्रेस 19 सीट जीतने में कामयाब रही और उसके सहयोगी रायजोर दल ने दो सीट जीतीं। इसके अलावा अन्य विपक्षी दलों में ऑल इंडिया यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (एआईयूडीएफ) ने दो सीट तथा तृणमूल कांग्रेस ने एक सीट जीती। असम की कुल 126 सदस्यीय विधानसभा के लिए चुनाव नौ अप्रैल को एक ही चरण में हुए और मतगणना चार मई को हुई। (भाषा)

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button