रामचंदर राव ने की मोदी की रैली को सफल बनाने की अपील

हैदराबाद, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष एन. रामचंदर राव ने रविवार, 10 मई को सिकंदराबाद के परेड ग्राउंड में होने वाली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसभा को सफल बनाने की अपील करते हुए प्रचार अभियान तेज किया। तारनाका में आयोजित वॉल राइटिंग कैंपेन में हिस्सा लेते हुए रामचंदर राव ने दीवार पर कमल का चिह्न बनाकर अभियान की शुरुआत की। इस दौरान पूर्व महापौर बंडा कार्तिका रेड्डी समेत कई पार्टी नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे।

मीडिया से बातचीत करते हुए रामचंदर राव ने कहा कि तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने के बाद नरेंद्र मोदी पहली बार 10 मई को तेलंगाना आ रहे हैं। ऐसे में राज्य की जनता को उनका भव्य स्वागत के लिए तैयार रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता पोस्टर, फ्लेक्सी और वॉल राइटिंग के जरिए जनसभा को सफल बनाने के लिए व्यापक स्तर पर प्रचार कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जब दुनिया आर्थिक मंदी से जूझ रही है, तब प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत तेजी से विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है।

ऐसे में राज्य के लोग बड़ी संख्या में रैली में शामिल होकर केंद्र सरकार के हाथ मजबूत करें। उन्होंने ममता बनर्जी और राहुल गांधी के हालिया बयानों की आलोचना करते हुए कहा कि पश्चिम बंगाल में वोट चोरी के आरोप लगाने वाले खुद ही ऐसे कामों में शामिल रहे हैं। जब चुनाव में जीत मिलती है, तो विपक्ष चुप रहता है, लेकिन हार मिलने पर ईवीएम, चुनाव आयोग और देश पर सवाल उठाए जाते हैं।

यह भी पढ़ें… प्राणहिता-चेवेल्ला को मिले राष्ट्रीय दर्जा : भट्टी विक्रमार्का

रामचंदर राव ने कहा कि लोकतंत्र में जनता का फैसला सर्वोपरि होता है। सभी राजनीतिक दलों को उसका सम्मान करना चाहिए। चुनाव परिणामों को लेकर जनता का अपमान करना उचित नहीं है। इसके अलावा उन्होंने जनसभा स्थल का दौरा कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button