आसूस ने भारत के स्वतंत्रता दिवस पर की छूट की घोषणा
हैदराबाद , ताइवान की तकनीकी कंपनी आसूस भारत के स्वतंत्रता दिवस पर ग्राहकों के लिए छूट के ऑफर पेश किये हैं। इंडिपेंडेंस डे सेल के तहत ग्राहक आसूस के अधिमूल्य और गेमिंग लैपटॉप्स पर 18 प्रतिशत से लेकर 53 प्रतिशत तक की भारी छूट का लाभ उठा सकते हैं।
यहाँ जारी विज्ञप्ति के अनुसार, आकर्षक ऑफर्स रोग, टफ, विवोबुक और ज़ेनबुक सीरीज़ के लैपटॉप्स पर उपलब्ध हैं। यह बिक्री देशभर के प्रमुख रिटेल दुकान जैसे कि रिलायंस डिजिटल, क्रोमा और विजय सेल्स में 17 अगस्त तक चलेगी।
यह भी पढें : हैदराबाद देश का चौथा क्रिप्टो निवेश हब
इस खास सेल के दौरान ग्राहक न केवल छूट का फायदा उठा सकेंगे बल्कि चुने हुए बैंक कार्ड्स पर तत्काल छूट भी प्राप्त कर सकते हैं। एक्सटेंडेड वारंटी और खास उपहार जैसी अतिरिक्त सुविधाओं की जानकारी आसूस की प्रोमो वेबसाइट पर उपलब्ध है।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



