इंडोनेशिया के सुमात्रा द्वीप पर भूस्खलन और बाढ़ से कम से कम 10 की मौत, छह लापता

Ad

मेदान (इंडोनेशिया), इंडोनेशिया के सुमात्रा द्वीप पर मूसलाधार बारिश से अचानक आई बाढ़ और भूस्खलन के कारण कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई है और छह अन्य लापता हैं। पुलिस ने यह जानकारी दी।

राष्ट्रीय पुलिस ने बुधवार को एक बयान में कहा कि पिछले सप्ताह हुई मानसूनी बारिश के कारण नदियां उफान पर आ गईं। इसके बाद बाढ़ से इलाके में तबाही मच गई। इस घटना के बाद बचाव दल, उत्तरी सुमात्रा प्रांत के छह जिलों में प्रभावित इलाकों तक पहुंचने के लिए संघर्ष कर रहे हैं।

प्रभावित क्षेत्रों में आपात राहत शिविर स्थापित

बयान में कहा गया है कि बुधवार तक बचाव कर्मियों ने सबसे अधिक प्रभावित शहर सिबोल्गा से कम से कम पांच शव और तीन घायल लोगों को निकाला है और वे चार लापता ग्रामीणों की तलाश में जुटे हुए हैं। वहीं पड़ोसी जिले मध्य तपनौली में, भूस्खलन के कारण एक ही परिवार के कम से कम चार लोगों की मौत हो गई।

बाढ़ के चलते करीब 2,000 घर और इमारतें जलमग्न हो गईं। इस आपदा के कारण दक्षिण तपनौली जिले में पेड़ उखड़ गए जिससे एक ग्रामीण की मौत हो गई। सिबोल्गा के पुलिस प्रमुख एडी इंगंटा ने बताया कि आपातकालीन आश्रय स्थल स्थापित किए गए हैं और अधिकारियों ने उच्च जोखिम वाले क्षेत्रों के निवासियों से तत्काल सुरक्षित स्थान पर जाने के लिए अनुरोध किया है। अक्तूबर से मार्च तक भारी मौसमी बारिश के कारण इंडोनेशिया में अक्सर भूस्खलन और बाढ़ आती हैं। यह 17,000 द्वीपों का एक द्वीपसमूह है, जहां लाखों लोग पहाड़ी क्षेत्रों में या उपजाऊ मैदानों के पास रहते हैं। (भाषा)

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Ad

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button