केसीआर के कैम्प कार्यालय पर हमला निंदनीय : हरीश राव

हैदराबाद, भारत राष्ट्र समिति (भारास) विधायक दल के उप नेता टी. हरीश राव ने गजवेल स्थित पूर्व मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव के कैम्प कार्यालय पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा हमला करके तोड़फोड़ किए जाने का आरोप लगाते हुए कड़ी निंदा की।

हरीश राव ने हमले के लिए मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि मुख्यमंत्री के आदेशों पर ही हमले करके कांग्रेस के गुंडे बिहार गैंग की याद दिला रहे हैं। हरीश राव ने कहा कि कानून व्यवस्था को बनाए रखने की जिम्मेदारी जिस पुलिस पर है, वही कांग्रेस सरकार की प्राइवेट आर्मी की तरह व्यवहार कर रही है, वरना हमलावरों को पुलिस ने रोका क्यों नहीं?

यह भी पढ़े : चिंतन शिविर में हुई देश को ग्लोबल बायोफार्मा हब बनाने पर चर्चा

हरीश राव ने पुलिस डीजीपी से हमलावरों की पहचान कर त्वरित गिरफ्तार और कार्रवाई करने की माँग की। उन्होंने कहा कि राज्य में आपातकाल की स्थिति बना दी गई है। इंदिरम्मा राज्यम की आड़ में गुंडाराज चलाया जा रहा है। उन्होंने केरलम चुनाव प्रचार में भाग ले रहे मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी व मंत्रियों का हवाला देते हुए कहा कि राजनीतिक दौरे पर गए मुख्यमंत्री व मंत्रियों ने राज्य में प्रशासन हवा में छोड़ दिया है, इसलिए इस प्रकार की घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button