महिला दक्षता समिति: सुमन जूनियर गर्ल्स कॉलेज के परीक्षा परिणाम उत्कृष्ट

हैदराबाद, महिला दक्षता समिति शिक्षण संस्था के तत्वावधान में संचालित सुमन जूनियर कॉलेज फॉर गर्ल्स, चंदानगर (गंगाराम), हैदराबाद ने तेलंगाना इंटरमीडिएट परीक्षा 2025-26 के परिणामों में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त करते हुए एक बार फिर अपनी शैक्षणिक श्रेष्ठता सिद्ध की है। इस वर्ष कॉलेज की छात्राओं ने विभिन्न वर्गों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए संस्थान का गौरव बढ़ाया।

वोकेशनल (प्रथम वर्ष) में CSE समूह में पी. अक्षया ने 480/500 (96%) अंक प्राप्त कर श्रेष्ठ स्थान प्राप्त किया। के. अनन्या (474/500) एवं बी. महेश्वरी (470/500) ने भी सराहनीय प्रदर्शन किया। MLT प्रथम वर्ष समूह में एम. कोमली बाई ने 491/500 (98.2%) अंक प्राप्त कर शीर्ष स्थान हासिल किया। ए. तृषा (488/500), वी. सम्युक्ता (482/500) एवं जी. परमेश्वरी (482/500) ने भी उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

MPHW प्रथम वर्ष समूह में जे. शारदा (488/500), आर. नंदिनी (480/500) एवं सीएच. अनीता (479/500) ने भी श्रेष्ठ अंक प्राप्त किए। वोकेशनल (द्वितीय वर्ष) में CSE समूह में एम. तनुजा ने 975/1000 (97.50%) अंक प्राप्त कर श्रेष्ठ स्थान प्राप्त किया। बी. इंदु (973/1000) एवं टी. श्रुति (957/1000) ने भी उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

MLT  द्वितीय वर्ष समूह में बी. थोराना (975/1000), बी. रोहिणी (974/1000) एवं टी. रम्या (972/1000) ने भी श्रेष्ठ प्रदर्शन किया। MPHW द्वितीय वर्ष समूह में वी. गंगोत्री एवं आर. सुमित्रा ने 970/1000 अंक प्राप्त किए, जबकि डी. प्रमिला (965/1000) एवं जी. मधु साई (962/1000) ने भी उत्कृष्ट अंक अर्जित किए।

यह भी पढ़ें… महावीर नर्सिंग स्कूल का दीक्षांत व फ्रेशर्स-डे समारोह

MPC प्रथम वर्ष में स्पंदना और अन्य छात्रों का उत्कृष्ट प्रदर्शन

जनरल IPE (प्रथम वर्ष) में BIPC समूह में सीएच. अक्षया ने 433/440 (98.40%) अंक प्राप्त कर श्रेष्ठ स्थान प्राप्त किया। यू. शालिनी (430/440) एवं ई. ज्ञानेश्वरी (429/440) ने भी शानदार प्रदर्शन किया। MPC प्रथम वर्ष समूह में एन. स्पंदना (461/470), वी. माधवी (451/470) एवं डी. श्रावणी (450/470) ने उत्कृष्ट सफलता प्राप्त की। MEC  प्रथम वर्ष में नूरजहाँ बेगम (490/500) एवं CEC प्रथम में वी. सिंधु (459/500) ने भी उल्लेखनीय अंक अर्जित किए।

जनरल IPE (द्वितीय वर्ष) में BIPC समूह में वी. हीम बिंदु ने 991/1000 (99.10%) अंक प्राप्त कर सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया। चित्रा कला (982/1000) एवं के. नक्षत्रा (977/1000) ने भी उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। MPC द्वितीय वर्ष समूह में के. कीर्तना (978/1000), ए. हर्षा (952/1000) एवं के. जा शनवी (937/1000) ने सफलता प्राप्त की। MECद्वितीय वर्ष समूह में एम. श्री हर्षा (981/1000) एवं ए. शिवानी (945/1000) ने भी शानदार अंक प्राप्त किए।

हिंदी  में 100%  छात्राएं उत्तीर्ण हुई है, और अधिकतम अंक 100/ 99 है। कॉलेज का कुल परिणाम राज्य औसत से कहीं अधिक रहा। जहाँ तेलंगाना राज्य का उत्तीर्णता प्रतिशत प्रथम वर्ष में 66.20% एवं द्वितीय वर्ष में 70.58% रहा, वहीं सुमन जूनियर कॉलेज का परिणाम क्रमशः 81% एवं 93.90% रहा।

 महिला दक्षता समिति शिक्षण संस्थान की अध्यक्ष डॉ. सरोज बजाज ने इस शानदार उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए सभी  प्रतिभाशाली छात्राओं को एवं शिक्षकों ,अभिभावकों को हार्दिक बधाई दी। उन्होंने कहा कि हमारा कॉलेज कॉर्पोरेट कॉलेज से अधिक   गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान कर रही है। यह सफलता न केवल संस्थान की गुणवत्ता को दर्शाती है, बल्कि महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button