‘बागी 4’ का गाना ‘बहली सोहनी’ हुआ रिलीज

नई दिल्ली, बॉलीवुड के सबसे चर्चित एक्शन फ्रेंचाइजी बागी की चौथी किस्त का इंतजार दर्शकों को लंबे समय से है। टाइगर श्रॉफ अपने दमदार स्टंट्स और हाई-ऑक्टेन एक्शन के लिए जाने जाते हैं। अब उनकी अपकमिंग फिल्म ‘बागी 4’ को लेकर जानकारी सामने आ रही है कि इसका ट्रेलर कब लॉन्च होगा और किस अंदाज में दर्शकों के सामने इसे पेश किया जाएगा।

बॉलीवुड के सबसे चर्चित एक्शन फ्रेंचाइजी बागी की चौथी किस्त का इंतजार दर्शकों को लंबे समय से है। टाइगर श्रॉफ अपने दमदार स्टंट्स और हाई-ऑक्टेन एक्शन के लिए जाने जाते हैं। अब उनकी अपकमिंग फिल्म ‘बागी 4’ को लेकर जानकारी सामने आ रही है कि इसका ट्रेलर कब लॉन्च होगा और किस अंदाज में दर्शकों के सामने इसे पेश किया जाएगा।

भव्य कार्यक्रम में होगा ट्रेलर लॉन्च

‘बागी 4’ का ट्रेलर 30 अगस्त 2025 को एक बड़े इवेंट में लॉन्च किया जाएगा। खास बात यह है कि फिल्म की रिलीज डेट यानी 5 सितंबर 2025 से सिर्फ एक हफ्ते पहले यह ट्रेलर सामने आएगा। यानी ट्रेलर लॉन्च के साथ ही फिल्म की एडवांस बुकिंग भी शुरू कर दी जाएगी।

बागी 4′ का गाना ‘बहली सोहनी’ हुआ रिलीज

बागी 4 के मेकर्स ने फिल्म का नया गाना बाहली सोहणी रिलीज़ कर दिया है। टाइगर श्रॉफ और हरनाज़ संधू पर फिल्माए गए इस गाने को लेकर सोशल मीडिया पर दर्शकों ने नकारात्मक प्रतिक्रिया दी है और इसे क्रिंजवर्दी बताया है। यह गाना शुक्रवार को सोशल मीडिया पर जारी किया गया। गाने का संगीत मणि मौदगिल और बादशाह ने दिया है, जिन्होंने इसके बोल भी लिखे हैं। इसे मणि मौदगिल, बादशाह और निकिता गांधी ने गाया है।

यह भी पढ़े : बागी 4 टीज़र : टाइगर श्रॉफ और संजय दत्त की जबरदस्त टक्कर

गाने में टाइगर श्रॉफ और हरनाज़ संधू को डांस मूव्स और उनकी ऑन-स्क्रीन कैमिस्ट्री पर फोकस करते हुए दिखाया गया है। यह गाना हिंदी और पंजाबी का मिश्रण है, जिसमें एनर्जेटिक बीट्स और ब्राइट विज़ुअल्स का मेल है। नए गाने में टाइगर और हरनाज़ अपने डांस मूव्स और केमिस्ट्री का जलवा दिखाते नज़र आते हैं। इसे कोरियोग्राफ फराह खान ने किया है। यह फिल्म का दूसरा गाना है, जो गुज़ारा के बाद रिलीज़ हुआ है।

‘बागी 4’ के बारे में

पांच साल के ब्रेक के बाद ‘बागी’ फ्रैंचाइजी अपनी चौथी किस्त लेकर आ रही है। इस बार फिल्म में भरपूर एक्शन देखने को मिलेगा। साजिद नाडियावाला की इस फिल्म में टाइगर श्रॉफ के अलावा सोनम बाजवा, हरनाज संधू और संजय दत्त मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म का निर्देशन ए. हर्ष ने किया है। जबकि फिल्म का निर्माण साजिद नाडियाडवाला ने किया है। यह फिल्म 5 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। (भाषा)

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button