खराब मौसम से हैदराबाद-हुबली उड़ान बेंगलुरू डायवर्ट

Ad

हैदराबाद, हैदराबाद से हुबली जा रही फ्लाई 91 की एक उड़ान को खराब मौसम के कारण बेंगलुरू की ओर मोड़ना पड़ी। हवाईअड्डा अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि सभी यात्री सुरक्षित हैं। रविवार शाम की इस घटना के बारे में बताया गया है कि विमान करीब साढ़े तीन घंटे तक हवा में रहा, जिससे यात्रियों में घबराहट फैल गई। कुछ यात्री डर के मारे रोने लगे और अपनी सुरक्षा के लिए प्रार्थना करने लगे।

यह उड़ान दोपहर लगभग 3 बजे हैदराबाद से रवाना हुई थी और शाम करीब 4:30 बजे हुबली पहुंचने वाली थी, लेकिन प्रतिकूल मौसम के कारण लैंडिंग संभव नहीं हो सकी। अधिकारियों के अनुसार, विमान ने मौसम में सुधार की उम्मीद में लगभग एक घंटे तक हुबली के ऊपर चक्कर लगाए, जिसके बाद उसे बेंगलुरू डायवर्ट किया गया। उन्होंने बताया कि यह एक सामान्य सुरक्षा प्रक्रिया है और ऐसे मामलों में अंतिम निर्णय पायलट का होता है।

Ad

यह भी पढ़ें… तेलंगाना में एक हफ़्ते तक बारिश का अनुमान

सूत्रों के मुताबिक, विमान में कुल 22 यात्री सवार थे। विमान शाम करीब 6:30 बजे बेंगलुरू में उतरा और मौसम में सुधार होने के बाद रात 11 बजे उसे वापस हुबली के लिए रवाना किया गया। अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में इसी तरह की अन्य उड़ानें भी प्रभावित हुईं, जैसे मुंबई से कोल्हापुर जाने वाली एक उड़ान को खराब मौसम के कारण गोवा डायवर्ट किया गया। बताया गया कि सभी यात्री पूरी तरह सुरक्षित हैं और कोई भी समस्या नहीं हुई है।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Ad

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button