बांदा में पत्नी की हत्या के आरोप ने की खुदकुशी, पुलिस कर रही जांच
बांदा (उप्र), बांदा जिले में पत्नी की हत्या के आरोपी ने फंदा लगाकर कथित तौर पर खुदकुशी कर ली। पुलिस के एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी देते हुए कहा कि मामले की जांच की जा रही है।
बांदा के अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) शिवराज ने बताया कि बबेरू कोतवाली क्षेत्र के बगेहटा गांव में बृहस्पतिवार को आपसी विवाद के दौरान मोबीन शेख ने कुल्हाड़ी से हमला कर अपनी पत्नी शरीफिया (45) की हत्या कर दी थी और फरार हो गया था।
यह भी पढ़े : दिल्ली : ऑनलाइन निवेश ठगी गिरोह का पर्दाफाश, 4 गिरफ्तार
शिवराज ने बताया कि सोमवार को गौरी खानपुर गांव के खेत में मोबीन का शव बबूल के पेड़ पर फंदे से लटका हुआ पुलिस ने बरामद किया है। एएसपी ने बताया कि ऐसा प्रतीत होता है कि अपनी गिरफ्तारी के डर और आत्मग्लानि के कारण संभवत: मोबीन ने यह कदम उठाया। उन्होंने कहा कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है।(भाषा)
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।






