बालानगर पुलिस ने ट्रेस किए 69 मोबाइल
हैदराबाद, बालानगर संभाग की पुलिस ने गुम या चोरी हुए 69 सेलफोनों को ट्रेस कर उनके वास्तविक मालिकों को सौंप दिया।
एसीपी पी. नरेश रेड्डी ने बताया कि सीईआईआर पोर्टल की मदद से इन मोबाइल फोनों को ट्रेस किया गया। इनमें जीडिमेट्ला पुलिस स्टेशन से संबंधित 36, सनतनगर के 23, बालानगर के 7 और जगतगिरिगुट्टा पुलिस स्टेशन से संबंधित 3 सेलफोन शामिल हैं।

अपने सेलफोन वापस पाने के बाद लोगों ने पुलिस का आभार जताया।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



