सरकारी कर्मचारी संघों के नेताओं से भट्टी व श्रीधर बाबू ने की बैठक

हैदराबाद, उपमुख्यमंत्री भट्टी विक्रमार्का और उद्योग मंत्री श्रीधर बाबू ने मंगलवार को कर्मचारी संघों की जेएसी नेताओं के साथ चर्चा की। मंत्रिमंडल उप-समिति ने आश्वासन दिया कि आगामी 8 सितंबर को संबंधित प्रक्रियाओं को अंतिम रूप देकर जल्द ही सरकारी कर्मचारियों को हेल्थ कार्ड प्रदान किए जाएँगे। मंत्रिमंडल उप-समिति ने कहा है कि शिक्षकों की समस्याओं के समाधान के लिए शीघ्र ही विशेष बैठक आयोजित की जाएगी।

मंत्रियों ने लंबे समय से लंबित बिलों के भुगतान और नर्सिंग निदेशालय की स्थापना का आश्वासन दिया। मंत्रिमंडल उप-समिति ने उन कर्मचारियों को पोस्टिंग देने पर सहमति व्यक्त की, जो सतर्कता और एसीबी मामलों के कारण दो साल से अधिक समय से निलंबित हैं। इस संदर्भ में कर्मचारी संघों के प्रतिनिधियों ने कहा कि चालू सितंबर माह के दूसरे सप्ताह में प्रस्तावित जिला बस यात्रा और चलो हैदराबाद कार्यक्रम फिलहाल स्थगित कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें… कुछ लोग मेरी कुर्सी पर कब्जे को आतुर : रेवंत

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button