भाजपा में शामिल होंगे भूपेन बोरा

गुवाहाटी, कांग्रेस की असम इकाई के पूर्व अध्यक्ष भूपेन बोरा 22 फरवरी को भाजपा में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने मंगलवार को उनसे मुलाकात के बाद यह जानकारी दी।

बोरा के कांग्रेस से इस्तीफा देने के एक दिन बाद, शर्मा गुवाहाटी के घोरमारा इलाके में उनके आवास पर गए। बोरा की पत्नी और बेटे ने आरती कर मुख्यमंत्री का स्वागत किया। मुलाकात के बाद, शर्मा ने कहा कि प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दिलीप सैकिया, उनकी पार्टी (भाजपा) में बोरा के शामिल होने की प्रक्रिया को अंतिम रूप देने के लिए उनके साथ चर्चा करेंगे। उन्होंने दावा किया कि बोरा का भाजपा में शामिल होना यह साबित करेगा कि कांग्रेस में हिन्दुओं के लिए जगह नहीं है।

यह भी पढ़ें… ममता का आरोप : ‘तुगलकी’ निर्वाचन आयोग, मतदाता सूची में गड़बड़ी

शर्मा ने दावा किया कि बोरा ने कांग्रेस में लंबे समय तक संघर्ष किया है और भाजपा में उन्हें वह सब कुछ करने का मौका मिलेगा जो वह चाहते हैं। (भाषा)

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button