रेनोवा सेंचुरी हॉस्पिटल्स में हुई बाइलेटरल प्रॉक्सिमल ह्यूमरस फ्रैक्चर सर्जरी
हैदराबाद, रेनोवा सेंचुरी हॉस्पिटल्स, बंजारा हिल्स द्वारा खम्मम जिले के खानपुरम हवेली के रोटरी नगर निवासी 62 वर्षीय व्यक्ति पर दुर्लभ और जटिल शल्य चिकित्सा की। इसके माध्यम से मरीज को बाइलेटरल प्रॉक्सिमल ह्यूमरस फ्रैक्चर से दोनों कंधों में लगी चोट के कारण तेज़ दर्द, सूजन, चोट से मुक्ति दिलाई गयी। जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, खम्मम और हैदराबाद के विभिन्न कॉर्पोरेट अस्पतालों से परामर्श करने के बाद मरीज ने बंजारा हिल्स स्थित रेनोवा सेंचुरी हॉस्पिटल्स से संपर्क किया।
यहाँ जटिल शल्य चिकित्सा प्रक्रिया की चुनौती को विभागाध्यक्ष एवं कंसल्टेंट ऑर्थोपेडिक ऑन्कोसर्जन डॉ. हिमकांत लिंगाला के नेतृत्व में ऑर्थोपेडिक टीम कंसल्टेंट एवं चीफ ट्रॉमा सर्जन ऑर्थोपेडिक सर्जन डॉ. विजय कुमार रेड्डी और कंसल्टेंट शोल्डर एवं स्पोर्ट्स सर्जन डॉ. अनूप रेड्डी समा ने स्वीकार किया। डॉ. विजय कुमार रेड्डी, डॉ. अनूप रेड्डी समा और उनकी सर्जिकल टीम ने द्विपक्षीय प्रॉक्सिमल ह्यूमरस फ्रैक्चर के इलाज के लिए जटिल प्रक्रिया को अंजाम दिया।
यह भी पढ़ें… केयर हॉस्पिटल्स के सर्जन ने की 8 घंटे में 17 जोड़ प्रतिस्थापन सर्जरी
दुर्लभ कंधे की सर्जरी से मरीज को नई उम्मीद
सर्जरी में 6 से 8 घंटे लगे, जिसमें राइट रिवर्स शोल्डर आर्थ्रोप्लास्टी (जिसमें कंधे के जोड़ के बॉल व सॉकेट को उलट दिया जाता है और स्थिर जोड़ बनता है) शामिल थी। इसके बाद फिलोस प्लेट फिक्सेशन का उपयोग कर बाएँ कंधे का ओपन रिडक्शन एंड इंटरनल फिक्सेशन (ओआरआईएफ) किया गया। पोस्ट ऑपरेटिव देखभाल की बदौलत मरीज एक सप्ताह के भीतर पूरी तरह ठीक हो गया। अवसर पर डॉ. विजय कुमार रेड्डी और डॉ. अनूप रेड्डी समा ने कहा कि हमें इस जटिल बाइलेटरल प्रॉक्सिमल ह्यूमरस फ्रैक्चर का सफलतापूर्वक इलाज करने पर बेहद गर्व है, जिससे दुर्लभ और चुनौतीपूर्ण आर्थोपेडिक स्थितियों से जूझ रहे मरीजों को नई उम्मीद मिली है।
मरीज के परिवार ने पूरी सर्जिकल टीम, विशेष रूप से डॉ. विजय कुमार रेड्डी और डॉ. अनूप रेड्डी समा के प्रति विशेषज्ञता, करुणा और उपचार के दौरान उनके अटूट समर्थन के लिए हार्दिक आभार व्यक्त किया। अवसर पर कंसल्टेंट ऑर्थोपेडिक एवं चीफ रोबोटिक ज्वाइंट रिप्लेसमेंट सर्जन डॉ. ए.बी. सुहास मसिलामणि, कंसल्टेंट स्पाइन सर्जन डॉ. विष्णु, रेनोवा ग्रुप ऑफ हॉस्पिटल्स के सीओओ रवींद्रनाथ गरगा, अन्य डॉक्टर, कर्मचारी एवं अधिकारी उपस्थित थे।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



