भाजपा वादों में फेल, तृणमूल की योजनाएं निर्बाध जारी रहेंगी : अभिषेक

Ad

कोलकाता, तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी ने मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर अपने वादे पूरे करने में ‘विफल’ रहने का आरोप लगाते हुए कहा कि पश्चिम बंगाल में सत्तारूढ़ पार्टी की ‘लक्ष्मीर भंडार’ जैसी कल्याणकारी योजनाएं निर्बाध रूप से जारी रहेंगी।

बांकुड़ा जिले के बरजोरा में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए बनर्जी ने कहा कि महिलाओं को इस योजना के तहत जीवन भर लाभ मिलता रहेगा। ‘लक्ष्मीर भंडार’ योजना के तहत, सामान्य वर्ग की महिलाओं को प्रति माह 1,000 रुपये मिलते हैं, जबकि अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति की महिलाओं को प्रति माह 1,200 रुपये मिलते हैं। तृणमूल सांसद बनर्जी ने जोर देकर कहा, ‘‘लक्ष्मीर भंडार को कोई नहीं रोक सकता।‘‘

भाजपा पर झूठे वादे करने का आरोप लगाते हुए बनर्जी ने कहा कि भाजपा ने सबके बैंक खाते में 15 लाख रुपये और सालाना दो करोड़ नौकरियां देने का अपना वादा पूरा नहीं किया। बनर्जी ने कहा, ‘‘जो लोग बुनियादी वादे पूरे नहीं कर पाए, उन पर कल्याणकारी लाभ प्रदान करने का भरोसा नहीं किया जा सकता।’’

Ad

बनर्जी ने भाजपा शासित राज्यों को पश्चिम बंगाल की प्रत्यक्ष लाभ योजनाएं अपनाने की चुनौती भी दी। तृणमूल के वरिष्ठ नेता ने कहा, ‘‘ भाजपा द्वारा शासित 16 राज्य हैं। अगर इनमें से एक भी राज्य बिना किसी भेदभाव के सभी महिलाओं के लिए ‘लक्ष्मीर भंडार’ जैसी योजना लागू कर दे, तो मैं फिर कभी वोट मांगने नहीं आऊंगा।’’

ग्रामीण विकास और निवेश बढ़ाने का किया वादा

वरिष्ठ नेता ने कहा, ‘‘भाजपा की ‘मोदी गारंटी’ की कोई वारंटी नहीं है, जबकि (मुख्यमंत्री) ममता बनर्जी की गारंटी जीवन भर की गारंटी है।’’ अपने निर्वाचन क्षेत्र में हुए विकास कार्यों पर प्रकाश डालते हुए, बनर्जी ने दावा किया कि पिछले तीन वर्षों में 80 करोड़ रुपये की ग्रामीण सड़कों का निर्माण किया गया वह भी केंद्र के किसी योगदान के बिना। उन्होंने अगले पांच वर्षों में निवेश को दोगुना करके 160 करोड़ रुपये करने का वादा किया।

वरिष्ठ नेता ने केंद्र सरकार पर मंहगाई को नियंत्रित करने में विफल रहने का आरोप भी लगाया और कहा कि ग्रामीण विकास योजनाओं के लिए आवंटित धनराशि को रोककर रखा जा रहा है। बनर्जी ने दावा किया कि बंगाल के लोगों को अन्य राज्यों में बाहरी और यहां तक ​​कि बांग्लादेशी करार दिया जा रहा है, उन्होंने मतदाताओं से चुनावों में ‘भाजपा को सबक सिखाने’ का आग्रह किया। पश्चिम बंगाल की 294 सदस्यीय विधानसभा के चुनाव दो चरणों में – 23 अप्रैल और 29 अप्रैल को होंगे। वोटों की गिनती चार मई को होगी। (भाषा)

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Ad

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button