भाजपा-आरएसएस की ‘नफरत भरी सोच’ संविधान को नष्ट कर रही है: राहुल

रायगंज (पश्चिम बंगाल), कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मंगलवार को आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की ‘‘नफरत भरी सोच’’ संविधान को नष्ट कर रही है। राहुल गांधी ने साथ ही भाजपा पर वोट चोरी का आरोप भी लगाया।
संविधान की रक्षा को लेकर जताई चिंता
पश्चिम बंगाल के उत्तर दिनाजपुर जिले में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेता गांधी ने कहा, ‘‘भाजपा और आरएसएस की नफरत भरी सोच संविधान को नष्ट कर रही है।’’ उन्होंने आरएसएस और भाजपा पर ‘‘वोट चोरी में शामिल होने’’ और ‘‘लोकतंत्र को नष्ट करने’’ का भी आरोप लगाया। उन्होंने दावा किया कि पश्चिम बंगाल में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस ने राज्य के लोगों से किए गए वादे के अनुसार नौकरियां नहीं दी हैं। उन्होंने साथ ही दावा किया कि 84 लाख युवाओं ने बेरोजगारी भत्ते के लिए आवेदन किया है।
कांग्रेस नेता गांधी ने कहा, ‘‘मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पांच लाख लोगों को नौकरियां देने का वादा किया था। लेकिन 84 लाख युवाओं ने बेरोजगारी भत्ते के लिए आवेदन किया है।’’ (भाषा )
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



