आत्मनिर्भर भारत निर्माण के साथ आगे बढ़ें भाजपाई : कासम वेंकटेश्वरुलू
हैदराबाद, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. कासम वेंकटेश्वरुलू ने भाजपाइयों से राष्ट्र प्रथम की भावना और भाजपा की विचारधारा व मूल सिद्धांतों के साथ आत्मनिर्भर भारत निर्माण को आगे बढ़ाते हुए आगे बढ़ने का भाजपाइयों से आह्वान किया।
भाजपा मुख्यालय श्यामाप्रसाद मुखर्जी भवन में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण अभियान के अंतर्गत भाजपा गोलकोंडा जिला अध्यक्ष टी. उमा महेंदर की अध्यक्षता में आयोजित प्रशिक्षण कक्षा को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष कासम ने सभी से पर्यावरण संरक्षण, प्लास्टिक के उपयोग को घटाने, भारतीय संस्कृति परंपरा के संरक्षण, स्वदेशी उत्पादों के उपयोग करने वोकल फॉर लोकल का संकल्प दिलाया। उन्होंने कहा कि वर्तमान आधुनिक तकनीक एआई के उपयोग से रोजगार सृजन के प्रति जागरूकता, अंत्योदय सिद्धांत के तहत विकास के फल पंक्ति में खड़े अंतिम व्यक्ति तक को मिले, इसके लिए कार्य करने का आह्वान किया।
यह भी पढ़ें… मंदिर, पर्यटन और संस्कृति विकास के लिए ऐक्शन प्लान : भट्टी विक्रमार्का
भाजपा को ‘पार्टी विद डिफ्रेंस’ बताते हुए मूल सिद्धांतों पर जोर
उपाध्यक्ष ने कहा कि भाजपा को पार्टी विद डिफ्रेंस कहा जाता है जो अपने मूल सिद्धांतों को बनाए रखते हुए सामाजिक समरसता के साथ वर्तमान समय के अनुसार परिवर्तन पर विश्वास रखती है। भाजपाइयों को इसी पर बल देना होगा वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार की अमल की जा रही योजनाओं से राज्य की जनता को अवगत कराने के लिए कार्य करने का भी उन्होंने आह्वान किया।
उपाध्यक्ष ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत निर्माण के प्रति प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार के किए जा रहे प्रयासों तथा विकसित भारत के संकल्प को सफल बनाने में पार्टी की भूमिका महत्वपूर्ण है जिसे पार्टी के हर कार्यकर्ता को समाज में पहुंचाना होगा। उन्होंने सभी को पार्टी के अनुशासन को बनाए रखने पर विशेष ध्यान देने के निर्देश भी दिए। अवसर पर गोलकोंडा जिला भाजपा प्रभारी श्रीधर, भाजपा के पूर्व पार्षद दल के नेता शंकर यादव, पूर्व पार्षद लाल सिंह, पूर्व पार्षद शशिकला, पूर्व पार्षद बी. दर्शन सिंह, पूर्व पार्षद राकेश जायसवाल, श्रीराम व्यास, नटराज नामधारी, विनय सिंह, शिव रत्नम, एम. कृष्णा, कल्याणी जयप्रकाश, बी. नरसिम्हा आदि भी उपस्थित थे।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



