नामपल्ली कोर्ट में पुनः बम की अफवाह
हैदराबाद, नामपल्ली स्थित सीबीआई अदालत को बम से उड़ाने की धमकी दी गई। गौरतलब है कि तीन दिन पूर्व नामपल्ली अपराध न्यायालय को 12 किलो आरडीएक्स के जरिए उड़ाने की धमकी भरा मेल भेजा गया था। पुनः एक बार अज्ञात लोगों ने मेल के जरिए सीबीआई अदालत को बम से उड़ाने की धमकी दी गई।
धमकी भरा मेल प्राप्त होते ही अदालत प्रबंधन की ओर से नामपल्ली पुलिस को सूचना दी गई। जानकारी मिलते ही मौके पर पहुँची पुलिस ने बम खोजी दस्ता के जरिए अदालत परिसर को खाली करवा कर लगभग दो घंटे तक सघन तलाशी अभियान चलाया। तलाशी के दौरान किसी प्रकार का कोई बम बरामद नहीं किया गया और सूचना मात्र कोरी अफवाह साबित हुई। भेजे गए मेल के आधार पर पुलिस मामला दर्ज कर छानबीन कर रही है।
यह भी पढ़ें… आग पर काबू करने वाले हैद्रा कर्मी सम्मानित
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



