हैदराबाद में अतिक्रमण पर बुलडोजर कार्रवाई

Ad

हैदराबाद, नगर को अतिक्रमण मुक्त बनाने के उद्देश्य से हैदराबाद नगर निगम (जीएचएमसी) द्वारा पिछले कई दिनों से जारी अभियान के तहत आज विभिन्न जोनों में व्यापक कार्यवाही करते हुए सड़कों और सार्वजनिक स्थानों पर किए गए अवैध कब्जों को हटाया गया।

जीएचएमसी द्वारा बताया गया कि शमशाबाद जोन में निगम कार्यालय एक्स रोड से आदिबटला जल बोर्ड पम्प हाउस तक सड़क किनारे किए गए अवैध कब्जों को हटाया गया। इस दौरान फुटपाथ और रोड पर फैले अतिक्रमणों को हटाकर रास्ता साफ किया गया। चारमीनार ज़ोन के कंन्दीकल ब्रिज से छतरीनाका जंक्शन तक अभियान चलाया गया। यहां दुकानदारों द्वारा किए गए अवैध विस्तार और अस्थायी ढांचों को हटाया गया। राजेंद्रनगर जोन में आरामघर से पिलर नंबर 252 तक और पिलर नंबर 252 से 116 तक अत्तापुर स्ट्रेच में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई।

Ad

अवैध कब्जे करने पर सख्त कार्रवाई करने की चेतावनी दी

सुल्तान बाजार में अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई का दृश्य। अधिकारियों ने सड़क किनारे बने अवैध शेड, ठेले और अन्य निर्माणों को हटाया। गोलकोंडा ज़ोन के मेहदीपटनम सर्किल ऑफिस से यादव भवन एक्स रोड्स और वहां से पिलर नंबर 168, गुडिमल्कापुर तक अभियान चलाया गया। इस दौरान फुटपाथ पर कब्जा कर बनाए गए ढांचों को हटाया गया। खैरताबाद जोन में काचीगुड़ा जंक्शन से सुल्तान बाजार रोड और सुल्तान बाजार पुलिस स्टेशन से आंध्रा बैंक सिग्नल तक अतिक्रमण हटाए गए। इस कार्रवाई से व्यस्त बाजार क्षेत्र में लोगों को राहत मिली।

सिकंदराबाद जोन में गांधी अस्पताल से पद्मा राव नगर कॉलोनी पार्क और आसपास के इलाकों में अतिक्रमण हटाए गए। नगर निगम अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि नगर में अतिक्रमण किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने दुकानदारों और आम नागरिकों को सार्वजनिक स्थानों पर अवैध कब्जे करने पर सख्त कार्रवाई करने की चेतावनी दी।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Ad

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button