बंडी संजय ने फहराया तिरंगा
हैदराबाद, केंद्रीय गफह राज्य मंत्री बंडी संजय कुमार ने बीआरएस और कांग्रेस सरकारों की आलोचना करते हुए कहा कि बीआरएस ने साढ़े नौ साल और डेढ़ साल के कार्यकाल के दौरान कांग्रेस ने राज्य को दिवालियापन की ओर धकेल दिया है, जिससे कर्ज लगभग 10 लाख करोड़ रुपये हो गया है। केंद्रीय मंत्री ने आज करीमनगर स्थित सांसद कार्यालय में तेलंगाना स्थापना दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया और डॉ. बीआर अंबेडकर व भारत माता के चित्रों पर श्रद्धांजलि अर्पित की।
समारोह को संबोधित करते हुए बंडी संजय ने आरोप लगाया कि कई लाख करोड़ रुपये के कर्ज में डूबे होने के बावजूद तेलंगाना के लोगों के जीवन में कोई सार्थक सुधार नहीं हुआ है। उन्होंने कांग्रेस सरकार पर छह गारंटी की आड़ में झूठे वादों से जनता को धोखा देने का आरोप लगाया। साथ ही जोड़ा कि तेलंगाना के गठन के 11 साल बाद भी लोगों के सपने अधूरे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कई लोग दयनीय स्थिति में रह रहे हैं, जैसे कि वे तवे से आग में कूद गए हों।
यह भी पढ़ें… तेलंगाना राज्योत्सव बोनालू 26 जून से
तेलंगाना पर बढ़ते कर्ज और विफल वादे
अपने गठन के समय तेलंगाना समफद्ध और अधिशेष राज्य था। हालांकि, के. चंद्रशेखर राव के कार्यकाल में राज्य पर 7 लाख करोड़ रुपये का कर्ज था और सिर्फ डेढ़ साल में कांग्रेस सरकार ने 3 लाख करोड़ रुपये और जोड़ दिए हैं, जिससे कुल कर्ज 10 लाख करोड़ रुपये हो गया है। मंत्री ने आरोप लगाया कि वर्तमान में तेलंगाना में हर नवजात शिशु पर 2 लाख रुपये का कर्ज है और राज्य की वित्तीय स्थिति इतनी खराब है कि वह अपने कर्मचारियों को वेतन देने के लिए संघर्ष कर रहा है, जिससे वह आगे के त्रण के लिए अयोग्य हो गया है।
कई लाख करोड़ रुपये उधार लेने के बावजूद कांग्रेस सरकार वादा किए गए 100 दिनों के भीतर अपनी छह गारंटियों को लागू करने में पूरी तरह विफल रही है। सरकार ने किसानों, महिलाओं, बेरोजगारों, बुजुर्गों, कर्मचारियों और छात्रों सहित समाज के सभी वर्गों को धोखा दिया है। उन्होंने व्यंग्यात्मक लहजे में कहा कि कांग्रेस सरकार की डेढ़ साल की सत्ता में एकमात्र उपलब्धि बड़ा शून्य है।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



