सूटकेस में मिली युवती की जली हुई लाश, इलाके में सनसनी

बठिंडा, पंजाब के बठिंडा जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। बुधवार को बेहमान दीवाना गांव के पास सड़क किनारे एक लाल रंग के सूटकेस में एक युवती का आंशिक रूप से जला हुआ शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई।

यह मामला उस समय सामने आया जब आसपास के खेतों में काम कर रहे लोगों ने सड़क किनारे पड़े संदिग्ध सूटकेस को देखा। शक होने पर उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और फोरेंसिक टीम व डॉग स्क्वॉड की मदद से जांच शुरू की।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, युवती के शरीर पर चोट के कई निशान पाए गए हैं। प्रारंभिक अनुमान में उसकी उम्र करीब 20 वर्ष बताई जा रही है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

फिलहाल पुलिस युवती की पहचान और घटना के पीछे की परिस्थितियों का पता लगाने में जुटी है। मामले को गंभीरता से लेते हुए सभी पहलुओं से जांच की जा रही है। इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button