भारी मात्रा में एनडीपीएल शराब की बोतलों समेत कार जब्त

हैदराबाद, आबकारी पुलिस की स्टेट टास्क फोर्स ने एक बार फिर से भारी मात्रा में एनडीपीएल शराब की बोतलों को जब्त किया।एसटीएफ के अधीक्षक एन. अंजी रेड्डी ने बताया कि विश्वसनीय सूत्रों द्वारा उप्पल भाग्यता के पास एक कार में एनडीपीएल शराब की तस्करी होने की सूचना दी गई। जिसके बाद छापेमारी करते हुए भाग्यता के पास कार को रोका गया।  पूछताछ में कार चालक आदित्य प्रसाद ने उप्पल क्षेत्र के प्रतिष्ठा होम्स, फ्लैट नंबर 408 में रहने वाले गोपाल रेड्डी के कहने पर शराब ले जाने का खुलासा किया।

30-30 कार्टून नॉन-ड्यूटी पेड शराब की आपूर्ति की जा चुकी

आदित्य के खुलासे के बाद एसटीएफ ने गोपाल रेड्डी के घर पर छापेमारी करते हुए रेड्डी समेत एक अन्य को भी गिरफ्तार कर लिया। जांच के दौरान आरोपियों ने यह भी स्वीकार किया कि इससे पहले पंचायत चुनावों के समय नलगोंडा क्षेत्र में दो बार 30-30 कार्टून नॉन-ड्यूटी पेड शराब की आपूर्ति की जा चुकी है।

आरोपियों के पास के कुल 84 शराब की बोतलें, कार और मोबाइल फोन को जब्त करते हुए आरोपियों को आगे की कार्रवाई के लिए उप्पल आबकारी पुलिस को सौंप दिया गया। अधिकारी ने बताया कि आरोपी नोएडा, दिल्ली से कम दाम में शराब खरीदकर उसकी हैदराबाद में सप्लाई कर रहे थे।

यह भी पढ़ेऑपरेशन सिंदूर में पुलिस और सुरक्षा बलों का साझा ऑपरेशन: बीएसएफ

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button