केयर हॉस्पिटल्स मलकपेट ने की कैंसर जागरूकता वार्ता

हैदराबाद, विश्व कैंसर दिवस पर केयर हॉस्पिटल्स, मलकपेट द्वारा कैंसर देखभाल जागरूकता वार्ता का आयोजन किया गया।जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, कार्यक्रम में चादरघाट पे एसएचओ ब्रह्म मुरारी और चादरघाट के डीआई श्रीनिवास ने मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया। वार्ता में सीनियर कंसल्टेंट-हेमेटोलॉजी और मेडिकल ऑन्कोलॉजी डॉ. एम.ए. सुबूर शहरोज़, कंसल्टेंट सर्जिकल ऑन्कोलॉजिस्ट डॉ. शेख सलीम, सीनियर कंसल्टेंट सर्जिकल गैस्ट्रोएंट्रोलॉजिस्ट डॉ. राजेंद्र प्रसाद भूपति, केयर हॉस्पिटल्स, मलकपेट के चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर प्रवीण कुमार एडला, मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ. श्रीधर, वरिष्ठ डॉक्टरों, अस्पताल के कर्मचारियों और मरीज़ों के परिवारजनों ने भाग लिया।

विश्व कैंसर दिवस पर केयर हॉस्पिटल्स, मलकपेट द्वारा 14 फरवरी तक जनता के लिए मुफ्त ऑन्कोलॉजी परामर्श की घोषणा की है। प्रमुख सत्र में डॉ. एम.ए. सुबूर शहरोज़ ने लिया। आई.पी.एस. खरे किरण बालाजी ने उपचार में देरी को कम करने में सहयोग करने का आह्वान करते हुए कहा कि कैंसर अब कोई दुर्लभ बीमारी नहीं है। प्रारंभिक जाँच और समय पर चिकित्सा सलाह जीवन और मृत्यु के बीच अंतर ला सकता है।

यह भी पढ़ें… भारतीय ज्ञान प्रणाली पर दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी : शिक्षा, पर्यावरण और विज्ञान पर गहरी चर्चा

केयर हॉस्पिटल्स, मलकपेट के मुख्य कार्यकारी अधिकारी प्रवीण कुमार एडला ने कहा कि हमारा मानना है कि कैंसर की देखभाल सिर्फ इलाज के बारे में नहीं, बल्कि मरीज़ों के सफर के हर पड़ाव पर उनके साथ खड़े रहने है। हमारा ध्यान करुणा, निरंतरता और आत्मविश्वास के साथ व्यापक देखभाल प्रदान करने पर है।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button