सेंट्रल बैंक : लगभग 80 करोड़ रुपये के ऋण पत्र एमएसएमई ग्राहकों को वितरित
हैदराबाद, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित राष्ट्रव्यापी एमएसएमई क्रेडिट आउटरीच कार्यक्रम के अंतर्गत चेर्लापल्ली औद्योगिक संघ, हैदराबाद में एमएसएमई संपर्क शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर हैदराबाद क्षेत्र के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों (एमएसएमई) को सशक्त वित्तीय सहायता प्रदान करने के उद्देश्य से आयोजित किया गया।इस विशेष अभियान के दौरान लगभग 80 करोड़ रुपये के ऋण स्वीकृति-पत्र एमएसएमई ग्राहकों को वितरित किए गए, जो उद्यमिता, औद्योगिक विकास तथा वित्तीय समावेशन के प्रति बैंक की सुदृढ़ प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, केंद्रीय कार्यालय के महाप्रबंधक ए.डी. श्रीनिवास, विशिष्ट अतिथि के रूप में बैंक के उप-अंचल प्रमुख उज्ज्वल चंद्रा व क्षेत्रीय प्रमुख गजेंद्र सिंह चौहान, कापरा लघु स्तर (सूक्ष्म) उद्योग स्वामी संघ के अध्यक्ष डी. यादैय्या यादव, कापरा लघु स्तर (सूक्ष्म) उद्योग स्वामी संघ के सचिव के. विद्यासागर चारी, ईसीआईएल, कॉर्पोरेट परचेज के महाप्रबंधक, जे. दिनेश तथा ईसीआईएल के वरिष्ठ उप-अंचल प्रबंधक पी.सी. मंडल उपस्थित थे।
यह भी पढ़ें… सी.वी. आनंद ने लांच किया प्रॉसिक्यूशन डायरेक्टरेट में ई ऑफिस एप्लीकेशन
कार्यक्रम का शुभारंभ ए.डी. श्रीनिवास के संबोधन से हुआ, जिसमें उन्होंने भारतीय अर्थव्यवस्था में एमएसएमई क्षेत्र की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। इस क्षेत्र को समयबद्ध व पर्याप्त ऋण सहायता उपलब्ध कराने के लिए सेंट्रल बैंक की सक्रिय भूमिका को रेखांकित किया। उन्होंने एमएसएमई उद्यमियों से बैंक की विभिन्न ऋण एवं सरकारी समर्थित योजनाओं का अधिकाधिक लाभ उठाने का आह्वान किया। संबोधन के उपरांत ऋण स्वीकृति-पत्रों का वितरण किया गया। इसके पश्चात ग्राहकों के साथ संवादात्मक सत्र आयोजित किया गया, जिसमें ग्राहकों के प्रश्नों व सुझावों पर बैंक अधिकारियों ने समुचित उत्तर तथा मार्गदर्शन प्रदान किया।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



