मध्य रेल के सोलापुर मंडल ने प्राप्त की वर्क्स एफिशिएंसी एवं ट्रैक मशीन शील्ड
हैदराबाद, सोलापुर मंडल के 9 रेलकर्मियों को असाधारण प्रदर्शन हेतु विशिष्ट रेल सेवा पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, मध्य रेल महाप्रबंधक विवेक कुमार गुप्ता ने मुंबई स्थित छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस के मध्य रेल सभागार में आयोजित भव्य समारोह में उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु 98 कर्मचारियों को विशिष्ट रेल सेवा पुरस्कार-2025 तथा विभिन्न मंडलों/कार्यशालाओं/स्टेशनों को 24 शील्ड प्रदान कीं।
मध्य रेल के सोलापुर मंडल ने वर्क्स एफिशिएंसी शील्ड एवं ट्रैक मशीन शील्ड जीती, जिन्हें मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम), सोलापुर डॉ. सुजीत मिश्रा एवं उनकी टीम ने प्राप्त किया। महाप्रबंधक ने सोलापुर मंडल के 9 रेलकर्मियों को व्यक्तिगत पुरस्कार श्रेणी में सराहनीय प्रदर्शन के लिए विशिष्ट रेल सेवा पुरस्कार से सम्मानित किया।
यह भी पढ़ें… मारवाड़ी युवा मंच, ग्रेटर हैदराबाद के शिविर में पाँचवें दिन 182 दिव्यांगों की जाँच
सोलापुर मंडल के विभिन्न विभागों के रेलकर्मी हुए सम्मानित
सोलापुर मंडल के पुरस्कार विजेताओं में वरिष्ठ मंडल वित्त प्रबंधक (एसआर डीएफएम ), लेखा विभाग आदित्य त्रिपाठी, ट्रेन टिकट निरीक्षक (टीटीआई ), वाणिज्य विभाग राहुल सुदाम कांबले, ट्रैक मेंटेनर -2, सिविल इंजीनियरिंग विभाग संतोष विट्ठल कटकरे, ट्रैक मेंटेनर-4, सिविल इंजीनियरिंग विभाग हंडरगुले विशाल सूर्यकांत, ट्रैक मेंटेनर-1, सिविल इंजीनियरिंग विभाग अखिल बशीर शेख, वरिष्ठ तकनीशियन (फिटर), यांत्रिक विभाग महबूब के. नदाफ, स्टेशन अधीक्षक (एए), परिचालन विभाग संजीव कुमार वैजनाथराव अर्धापुरे, मुख्य डिपो सामग्री अधीक्षक (सीडीएमएस), स्टोर्स विभाग, कुर्डुवाडी कार्यशाला विजय सूर्यभान यादव एवं वरिष्ठ तकनीशियन (वेल्डर), कुर्डुवाडी कार्यशाला (सिविल डिपेंस) रविंद्र शंकर राठौड़ शामिल हैं।
महाप्रबंधक ने अति विशिष्ट रेल सेवा पुरस्कार-2025 के विजेताओं तथा हाल ही में नई दिल्ली में 5 शील्ड जीतने वाली मध्य रेल की संबंधित टीमों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि रेलवे बोर्ड स्तर पर 5 शील्ड जीतना बड़ी उपलब्धि है। गुप्ता ने कहा कि लोगों को रेलवे से बहुत अपेक्षाएँ हैं। उन्होंने सभी पुरस्कार विजेताओं को बधाई देते हुए कहा कि उन्हें प्रधान विभागाध्यक्षों, मंडल रेल प्रबंधकों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों से युक्त एक सशक्त कार्यबल पर गर्व है। उन्होंने पुरस्कार प्राप्त न कर पाने वाले कर्मचारियों को प्रोत्साहित किया। समारोह से पूर्व मध्य रेल सांस्कृतिक अकादमी के कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



