चंद्रबाबू नायडू को ‘बिजनेस रिफॉर्मर ऑफ द ईयर’ पुरस्कार मिला

Ad

अमरावती, आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू को एक मीडिया घराने ने ‘बिजनेस रिफॉर्मर ऑफ द ईयर’ पुरस्कार दिया है। पुरस्कार स्वीकार करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि यह सम्मान दर्शाता है कि आंध्र प्रदेश में शासन सुधारों और नीतिगत पहलों के चलते राज्य निवेश और नवाचार के प्रमुख केंद्र के रूप में उभर रहा है।

राज्य सरकार की प्रतिबद्धता को रेखांकित करता है

नायडू ने शनिवार देर रात ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ”मैं ‘बिजनेस रिफॉर्मर ऑफ द ईयर’ पुरस्कार को विनम्रतापूर्वक स्वीकार करता हूं। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से इसे प्राप्त करना सम्मान और सौभाग्य की बात है। यह पुरस्कार आंध्र प्रदेश की जनता और उन सभी लोगों का है, जिन्होंने इस सफलता में योगदान दिया।”उन्होंने कहा कि यह पुरस्कार आर्थिक परिवर्तन, व्यापार करने में सुगमता और वैश्विक निवेश आकर्षित करने के लिए राज्य सरकार की प्रतिबद्धता को रेखांकित करता है। (भाषा)

यह भी पढ़ेअविस्मरणीय दिन रेड्डी : मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Ad

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button