नवी मुंबई : 1.25 करोड़ की अवैध शराब जब्त, 2 गिरफ्तार
ठाणे, नवी मुंबई में एक ट्रक से 1.25 करोड़ रुपये मूल्य की भारत में निर्मित विदेशी शराब (आईएमएफएल) जब्त की गई और इसकी तस्करी के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि खुफिया सूचना के आधार पर महाराष्ट्र आबकारी विभाग के एक उड़न दस्ते ने शुक्रवार शाम करीब सवा पांच बजे ठाणे-बेलापुर रोड पर वाहन को रोका।
ठाणे-1 के राज्य आबकारी अधीक्षक प्रवीण तांबे ने कहा, ‘‘ट्रक में सीमेंट की बोरियां लदी हुई प्रतीत हो रही थीं लेकिन अच्छी तरह तलाशी लेने पर हमारी टीम को पता चला कि सीमेंट की बोरियों के नीचे आईएमएफएल छिपाई गई थी।’’ उन्होंने कहा कि शराब को वाहन के भीतर विशेष रूप से बनाए गए एक गुप्त हिस्से में छिपाया गया था।
यह भी पढ़े : उप्र : किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय में मरीजों से ठगी, आरोपी गिरफ्तार
तांबे ने बताया कि जब्त शराब की कीमत 1.25 करोड़ रुपये है। उन्होंने बताया कि उसने गोवा में निर्मित विभिन्न ब्रांड के आईएमएफएल को जब्त किया गया जिसे केवल मध्यप्रदेश में बेचा जाना था। अधिकारी ने बताया कि मामला दर्ज किया गया है और चालक सहित दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। (भाषा)
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।





