महेश बैंक में परिवर्तन आवश्यक : भगवती बल्दवा

हैदराबाद, महेश बैंक के चुनाव के लिए फाउंडर पैनल की सभा में समाज बंधुओं का भारी समर्थन मिला। सभी ने एकजुटता से पैनल के हाथ को मजबूत करने का संकल्प लिया। सिकंदराबाद स्थित ड्रीमलैंड गार्डन्स में महेश बैंक के चुनाव हेतु फाउंडर पैनल की परिवर्तन जन संकल्प सभा को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि प्रबुद्ध समाजसेवी एवं एक्सोरियल ग्रुप ऑफ कंपनीज की सीएमडी भगवती देवी बल्दवा ने कहा कि महेश बैंक में परिवर्तन बहुत ही आवश्यक है।

भगवती बल्दवा ने कहा कियह पीड़ा सभी अंशधारकों की है। इसके लिए सारे भाईचारे को छोड़कर जो सत्य है, उसे ही उजागर किया जा रहा है। बुरा लगे ऐसा सत्य जरूर बोलो, लेकिन सत्य लगे ऐसा झूठ जीवन में कभी नहीं बोलना चाहिए। वह लोग झूठों की टोली में बैठकर झूठ का साम्राज्य लेकर चल रहे हैं। केवल झूठी बातें करते हैं। कहा गया कि हमें इन पाँच लोगों ने कार्य करने नहीं दिया। इससे पहले जो सीनियर वाइस चेयरमैन रहे, उन्हें सस्पेंड नहीं बल्कि धारा 36एए के अंतर्गत किया गया। आरबीआई ने की पर्सन जो चेयरमैन थे उनको हटाया।

आरबीआई कार्रवाई और पूर्व प्रबंधन पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप

ऐसे कृत्य किए कि बैंक का प्रबंधन आरबीआई ने टेकओवर किया। आपके पास आये थे तो काम नहीं किया। 2005 से 2020 तक ऐसे कौन से कार्य किये कि आरबीआई को आपको हटाना पड़ा। ईडी की वेबसाइट पर 2 सितंबर 2025 को देखें, जिसमें उल्लेखित है। ईडी ने स्पष्ट कर दिया चेयरमैन, सीईओ एवं वाइस चेयरमैन अपने अधिकार का दुरुपयोग किया और ऐसे अयोग्यों को लोन इनलिगल कोलेट्रल पर दिया और लोन देने के लिए कमीशन खाया। उन्होंने कहा कि बेनकाब चेहरे हैं, दाग बड़े गहरे टूट गया। इसलिए झूठ को बार-बार दोहराते हैं।

सत्य धर्म साथ है। सत्य के पथ पर चले, तो डरने की आवश्यकता ही नहीं है। जब तक सत्य सामने नहीं आयेगा, आप कैसे निर्णय लेंगे, कैसे फाउंडर पैनल को सपोर्ट करेंगे। उन्होंने कहा कि इस बार नातेदारी या रिश्तेदारी को दूर रख कर वोट डालने जाएँ। धर्म, न्याय, सत्य के बारे में सोचकर फिर अपनी अंतरात्मा की आवाज को सुनकर बैंक के हित में वोट डालें। उन्होने कहा कि महेश बैंक के चुनाव में इस बार दो अलग अलग बैलेट पेपर होंगे, जिसमें पुरुषों में फाउंडर पैनल के 12 पुरुषों को और महिला के बैलेट पेपर में फाउंडर पैनल की सदस्याओं को वोट दें।

इस बार रिश्तेदारी नहीं, बल्कि अंतरात्मा को जगाकर कर्तव्य को ध्यान में रखकर एक ही व्यक्ति को मत दें। किसी को पता नहीं चलेगा आपका वोट किसे गया। इसलिए सभी से निवेदन है कि आधे इधर आधे उधर वोट मत डालें। इस बार पूरे के पूरे फाउंडर पैनल के 14 प्रत्याशी को विजयी बनाएँ, क्योंकि पैनल पारदर्शिता के साथ समाज के हित में कार्य कर खरा उतरेगा। संकल्प के साथ पूरा वोट फाउंडर पैनल को दें। एक तरफ रिश्तेदारी है और दूसरी तरफ अन्तर्रात्मा है, इसलिए अंतरात्मा की आवाज पर वोट दीजिए। निश्चित रूप से फाउंडर पैनल आयेगा।

फाउंडर पैनल का हाथ मजबूत करने की अपील

फाउंडर पैनल के चेयरमैन कैलाश नारायण भांगड़िया ने बैंक की आरंभिक जानकारी देते हुए कहा कि वर्ष 2005 से 2020 तक लगातार अंशधारकों को लाभांश के प्रतिशत में कमी की गई, जबकि वर्ष 2005 से पहले 33 या उससे अधिक का लाभांश मिलता था। वर्तमान में जब से आरबीआई ने मध्यस्थता की है, तो अब धीरे-धीरे लाभांश बढ़ रहा है। फाउंडर पैनल पूरी योजना के साथ समाज के हित में पारदर्शिता के साथ कार्य करेगा।

पैनल महेश बैंक के वैभव को स्थापित कर और आगे ले जाएगा। प्रत्याशी गोपाललाल बंग ने सभी का स्वागत करते हुए कहा कि महेश बैंक केवल माहेश्वरी समाज का नहीं, बल्कि समस्त राजस्थानी समाज का है। इससे सैंकड़ों लोग लाभांवित हुए हैं। वर्तमान में बैंक की साख को धक्का पहुँचा है और उसे उबारने के लिए परिवर्तन आवश्यक है। कैलाश नारायण भांगड़िया के नेतृत्व में नई ऊँचाईयों तक ले जाने की आवश्यकता है, जिसके लिए फाउंडर पैनल का हाथ मजबूत करें।

प्रत्याशी रजनी राठी ने कहा कि बैंक का चुनाव उसकी प्रतिष्ठा एवं गौरव के लिए होना है, क्योंकि बैंक की नीति में गिरावट आई है। उसकी साख को बचाने के लिए एक मजबूत नेतृत्व की आवश्यकता है। पैनल निस्वार्थ भाव से कार्य कर बैंक व विभिन्न योजनाओं से आगे ले जाएगी। इस टीम में अनुभवी, युवा, महिलाएँ हैं, जो निष्ठा से कार्य करेंगे। प्रत्याशी अरुण कुमार भांगड़िया ने बैंक में गत 15-20 सालों हुए घोटाले और बैंक के पैसे का किस प्रकार दुरुपयोग कर स्वार्थ सिद्धि को पूर्ण किया, उसकी विस्तार से जानकारी दी।

पारदर्शिता व परिवर्तन के लिए एकजुट समर्थन का आह्वान

प्रत्याशी रजनी राठी ने कहा कि बैंक को यदि सुरक्षित हाथों में ले जाना है, तो फाउंडर पैनल को पूर्ण रूप से विजयी बनाना होगा। पैनल बैंक के लाभ को 100 करोड़ से ऊपर ले जाएगा और शाखाओं की संख्या को 75 तक ले जाएगा। इसका लाभ सभी को मिलेगा।कैलाश डालिया ने कहा कि महेश बैंक की साख को नुकसान पहुँच्या गया और कई घोटाले हुए। पैनल विजयी होगा, तो न किसी को पैसा खाने देगा और न खायेगा, बल्कि जिन्होंने पैसा खाया है, उसे उगलवा कर रहेगा।

इसलिए जरूरी है की सभी अपनी सोच के साथ परिवर्तन करने में सहयोग देकर बैंक को सुरक्षित भविष्य प्रदान करने के लिए पुरजोर प्रयास करें। प्रत्याशी तारा मालू ने सभी को एकजुटता के साथ पैनल को मजबूत कर बैंक की प्रणाली को पारदर्शिता से आगे बढ़कर समाज के हित में कार्य करने की बात पर बल दिया। गौतमचन्द लोढ़ा ने कहा कि यही स्वर्णिम युग है, जब समाज की प्रतिष्ठित बैंक में परिवर्तन हो और यह समाज के हित के लिए कार्य करे। आगामी 10 दिन में दिन रात पैनल की जीत के लिए मेहनत करें और निश्चित रूप से विजय होगी। बैंक सुरक्षित व पारदर्शिता के साथ आगे बढ़ेगा।

यह भी पढ़ें… बैंक को निजी धरोहर बनने से बचाने के लिए संघर्ष : भगवती बल्दवा

राहुल फोफलिया ने सभी को पैनल का हाथ मजबूत करने की विनती की। अवसर पर कैलाश नारायण भांगड़िया, अरुण कुमार भांगड़िया, कैलाश डालिया, भगवान पसारी, गोपाल लाल बंग, वेणुगोपाल तोतला, रजनी राठी, तारा मालू, आनंद सोनी, राजेश मालपानी, दिनेश करवा, विकास सोमाणी, नरसिंगदास तोष्णीवाल, श्याम बियानी एवं महिला प्रत्याशी रजनी राठी एवं तारा मालू का सम्मान किया गया। सभा में माहेश्वरी समाज के साथ अन्य समाज के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button