चीनी मांझा जानलेवा, सुरक्षित पतंगबाजी करें – वी.सी. सज्जनार
हैदराबाद, नगर पुलिस आयुक्त वी.सी. सज्जनार ने नागरिकों से पतंगबाजी के दौरान चीनी मांझे का प्रयोग न करने की अपील की। उन्होंने कहा कि पतंग उड़ाना खुशी और उत्सव का प्रतीक है, लेकिन खतरनाक चीनी मांझा बच्चों, लोगों और दोपहिया वाहन चालकों की जान के लिए गंभीर खतरा बन सकता है।
पुलिस आयुक्त ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि संक्रांति के अवसर पर और वर्ष भर नागरिक केवल सुरक्षित मांझे का ही उपयोग करें। उन्होंने चेतावनी दी कि चीनी मांझा जानलेवा साबित हो सकता है और इससे गंभीर दुर्घटनाएं हो रही हैं।

सज्जनार ने जनता से पुलिस का सहयोग करने की अपील करते हुए कहा कि पुलिस आपके साथ है, आप भी पुलिस का साथ दें। उन्होंने चीनी मांझा बेचने और उस मांझे से पतंग उड़ाने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने की भी चेतावनी दी।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



