एलआरएस से लाभ उठाएँ नागरिक : आयुक्त विनय कृष्णा रेड्डी

हैदराबाद, मल्काजगिरी नगर निगम आयुक्त विनय कृष्णा रेड्डी ने नागरिकों से अनुरोध किया है कि लंबित लेआउट रेग्युलराइजेशन स्कीम (एलआरएस) आवेदनों के समाधान के लिए सरकार द्वारा दी गयी 25 प्रतिशत की छूट से लाभ प्राप्त करें।

आयुक्त ने कहा कि सरकार ने 1 मई से अतिरिक्त तीन महीने की समय-सीमा बढ़ाई है। इसी विषय पर एमएमसी आयुक्त ने आज शहरी नियोजन विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने चीफ सिटी प्लानर प्रदीप कुमार को निर्देश दिए कि अवसर का लाभ जनता तक पहुँचाने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएँ सुनिश्चित की जाएँ।

यह भी पढ़ें… टीएमसी को करारा तमाचा : रामचंदर राव

जनता तक इस अवसर को व्यापक रूप से पहुँचाने के लिए शहरभर के सभी सर्किलों में विशेष हेल्प डेस्क स्थापित करने के साथ-साथ एलआरएस के प्रति जागरूकता बढ़ाने हेतु विशेष अभियान और एलआरएस मेले आयोजित करने के निर्देश भी आयुक्त ने अधिकारियों को दिए। आयुक्त ने आवेदकों से अपील की है कि वे सरकार द्वारा प्रदान किए गए इस सुनहरे अवसर का अवश्य लाभ उठाएँ और शुल्क में छूट तथा समय-सीमा विस्तार का उपयोग करते हुए अपने आवेदनों को शीघ्र पूरा करें।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button