दलबदलुओं को क्लीन चिट जनादेश का घोर अपमान : रामचंदर राव
हैदराबाद, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) प्रदेश अध्यक्ष एन. रामचंदर राव ने दलबदलू विधायकों दानम नागेंदर व कड़ियम श्रीहरि को क्लीन चिट दिए जाने पर घोर आपत्ति जताई और कहा कि यह निर्णय केवल लोकतंत्र व संविधान ही नहीं, जनादेश का घोर अपमान है।
भाजपा मुख्यालय श्यामाप्रसाद मुखर्जी भवन में रामचंदर राव ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी का नाम लेते हुए कहा कि कांग्रेस सांसद और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के पिता ने ही दलबदलू विरोधी कानून लाया था, लेकिन संविधान की प्रति हाथ में लिए लोकतंत्र की दुहाई देते न थकने वाले राहुल गांधी तेलंगाना विधानसभा के सभापति गड्डम प्रसाद कुमार द्वारा संविधान, लोकतंत्र व जनादेश का अपमान करते हुए दिए गए निर्णय पर क्या कहेंगे?
यह भी पढ़ें… वरंगल के समग्र विकास के लिए विशेष कदम : पोंगुलेटी श्रीनिवास रेड्डी
रामचंदर राव ने कहा कि तेलंगाना में कांग्रेस सरकार द्वारा ही एंटी डिफेक्शन लॉ का खुलेआम उल्लंघन किया जा रहा है। सभापति ने संविधान के मूल्यों को तिलांजलि दी है। उन्होंने कहा कि एक राजनीतिक पार्टी के चुनाव पर जीत हासिल करने वाले व्यक्ति का 6 महीने में ही दूसरी राजनीतिक पार्टी के चुनाव चिह्न पर लोकसभा चुनाव लड़ने और हारने के स्पष्ट रिकार्ड उपलब्ध हैं, फिर भी उसे दलबदलू नहीं बताना सीधे जनादेश का अपमान ही है।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



