बेटिंग ऐप को लेकर सीएम ने एसआईटी के साथ की बैठक

हैदराबाद, ऑनलाइन बेटिंग ऐप के खिलाफ मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी के आदेश के चलते गठित विशेष जाँच दल (एसआईटी) की आज समीक्षा बैठक अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (सीआईडी) शिखा गोयल की अध्यक्षता में संपन्न हुई। आज यहाँ जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया है कि इस बैठक में एसआईटी प्रमुख व पुलिस महानिरीक्षक एम. रमेश, पुलिस अधीक्षक (इंटेलीजेन्स) सी.एच. सिंधू शर्मा, पुलिस अधीक्षक (सीआईडी) के. वेंकट लक्ष्मी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एस. चंद्रकांत और पुलिस उप-अधीक्षक एम. शंकर ने भाग लिया।

तेलंगाना पुलिस मुख्यालय में संपन्न इस बैठक में ऑनलाइन बेटिंग ऐप के मामलों की जाँच-पड़ताल के संदर्भ में कार्यचरण योजना पर चर्चा की गई। इसके लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी निर्धारित किए गए।दिशा-निर्देश के अनुसार, एसआईटी सभी स्टेक होल्डर और एजेंसियों से बैठक आयोजित कर स्थिति की समीक्षा करेगी। एसआईटी को मामले की जाँच-पड़ताल के संबंध में दिशा-निर्देशों और समयावधि का पालन करने पर जोर दिया गया।

यह भी पढ़ें… बेटिंग ऐप, ऑनलाइन रम्मी और गेमिंग ऐप की जाँच हेतु विशेष जांच दल- रेवंत रेड्डी

एसआईटी को जाँच-पड़ताल पूर्ण कर 90 दिन के भीतर अपनी रिपोर्ट पेश करनी होगी। एसआईटी इस मामले में ऑनलाइन बेटिंग ऐप की पहचान करने, इनके संचालकों की पहचान करने के अलावा इन्हें प्रमोट करने वालों की पहचान कर उन्हें पूछताछ करने के लिए नोटिस जारी करेगी। गौरतलब है कि सरकार की ओर से एसआईटी को इस मामले की जाँच-पड़ताल के लिए हरसंभव सुविधा और सहयोग देने की घोषणा की गई है।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button