राजस्थान के शेखावाटी इलाके में शीतलहर जारी
जयपुर, राजस्थान के अनेक इलाकों में जोरदार सर्दी पड़ रही है और शेखावाटी इलाके में शीतलहर जारी है। मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार, बीती शुक्रवार रात फतेहपुर कस्बे में न्यूनतम तापमान 2.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
यह भी पढ़े: राजस्थान के अधिकतर हिस्सों में मौसम शुष्क रहने की संभावना
मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार राज्य के अनेक हिस्सों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे बना हुआ है। इसके अनुसार, बीती रात न्यूनतम तापमान फतेहपुर में 2.3 डिग्री सेल्सियस, सीकर में 3.0 डिग्री, नागौर में 3.3 डिग्री, चुरू में 4.5 डिग्री, अलवर में 5.0 डिग्री व पाली में 5.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम केंद्र का कहना है कि राज्य के अधिकांश भागों में आगामी एक सप्ताह मौसम शुष्क रहेगा। (भाषा)
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



