कलेक्टर हरिचंदना दासरी ने कियासिटी सेंटर लाइब्रेरी का निरीक्षण
हैदराबाद, हैदराबाद जिला कलेक्टर हरिचंदना दासरी ने बुधवार को चिक्कड़पल्ली स्थित सिटी सेंटर लाइब्रेरी का दौरा कर यहाँ की व्यवस्थाओं का निरीक्षण करते हुए संबंधित अधिकारियों को लाइब्रेरी के विभिन्न विभागों में पाठकों के लिए सभी प्रकार की मूल्यवान पुस्तकें और समाचार-पत्र उपलब्ध कराने का आदेश दिया। हरिचंदना दासरी ने कहा कि पुस्तकालय शिक्षा के साथ व्यक्तिगत विकास और सामाजिक विकास के लिए महत्वपूर्ण होते हैं।
इसलिए पुस्तकालयों को सुव्यवस्थित होना चाहिए। उन्होंने पुस्तकालय के बाल अनुभाग, महिला अनुभाग, ज्ञान ज्योति वाचनालय (नेत्रहीनों के लिए), पाठ्यपुस्तक अनुभाग, पुराने समाचार-पत्र अनुभाग आदि का निरीक्षण करते हुए यहाँ उपलब्ध पुस्तकों की संख्या आदि की जानकारी ली। साथ हीपाठकों से यहाँ उपलब्ध सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि विभिन्न विभागों में विषयवार पुस्तपें उपलब्ध कराई जानी चाहिए, ताकि पाठकों को आसानी हो।
यह भी पढ़ें… कलेक्टर ने किया शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण
पुस्तकालय में सुविधाएं और पुस्तकें बढ़ाने पर जोर
साथ ही पुस्तकालय में उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाओं, यूपीएससी, टीजीपीएससी, ईएसईटी, नीट आदि से संबंधित मूल्यवान पुस्तकें उपलब्ध कराई जानी चाहिए, ताकि प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले उम्मीद्वार इनका लाभ प्राप्त कर सकें।उन्होंने कहा कि प्रतियोगी परीक्षा देने वाले सभी उम्मीद्वारों को सुविधाओं का लाभ उठाते हुए प्रतिबद्धता के साथ परीक्षा की तैयारी करते हुए सरकार द्वारा आयोजित प्रतियोगी परीक्षाओं को उत्तीर्ण करने के लिए तैयार रहना चाहिए।
हरिचंदना दासरी ने पुस्तकालय की कार्यक्षमता, भवन की स्थिति, अनुदान राशि, प्रशासनिक स्वीवफढति आदि की समीक्षा करते हुए कहा कि चूँकि इस लाइब्रेरी में आने वाले पाठकों की संख्या अधिक है। इसलिए यहाँ विभिन्न विभागों में पुस्तकालय स्वयंसेवक नियुक्त किए जाने चाहिए। साथ ही नियुक्त किए गए लोगों को पहचान-पत्र प्रदान किए जाने चाहिए।
हरिचंदना दासरी ने कहा कि पुस्तकालय में प्रतिदिन 1,500 से अधिक लोग आते हैं, इसलिए सभी प्रकार की बुनियादी सुविधाओं जैसे निर्बाध बिजली आपूर्ति, पेयजल तथा प्रकाश व्यवस्था को सुनिश्चित किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि विशेष रूप से शौचालयों को हर समय स्वच्छ रखने के लिए कदम उठाए जाएँ। अवसर परअतिरिक्त जिलाधीश कादिरवन पलानी,सिटी सेंटर लाइब्रेरी अध्यक्ष, सचिव, कर्मचारी व अन्य उपस्थित थे।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



