आयुक्त कर्णन ने दिये शिकायतों के शीघ्र समाधान के आदेश
हैदराबाद, ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम के आयुक्त आर.वी. कर्णन ने अधिकारियों को निर्देश दिये हैं कि प्रजावाणी कार्यक्रम में मिलीं शिकायतों का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। जीएचएमसी मुख्य कार्यालय में सोमवार को आयोजित प्रजावाणी कार्यक्रम में आयुक्त कर्णन ने लोगों की शिकायतें सुनीं। उन्होंने अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि सभी विभाग अपने से संबंधित शिकायतों को शीघ्र निपटाने पर ध्यान दें। प्रजावाणी कार्यक्रम में 35 शिकायतें मुख्य कार्यालय में और 32 शिकायतें जोनल कार्यालयों में प्राप्त हुईं।
शिकायतों की विस्तार से समीक्षा करते हुए आयुक्त ने संबंधित अधिकारियों से कहा कि शिकायतों की गहन जाँच करें। प्रजावाणी के माध्यम से प्राप्त शिकायतों को प्राथमिकता देते हुए यथोचित समय सीमा के भीतर उनका निस्तारण किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि विभागवार प्राप्त शिकायतों के समाधान से न केवल शिकायतकर्ता को संतुष्ट किया जा सकता है, बल्कि अधिकारियों का उत्तरदायित्व भी सुनिश्चित किया जा सकता है।
यह भी पढ़ें… सोच इंडिया फाउंडेशन ने किया बिंदास वूमेन्स रन का आयोजन
कार्यक्रम में अतिरिक्त आयुक्त रवि किरण और सत्यनारायण, विजिलेंस एएसपी नरसिम्हा रेड्डी, सीसीपी श्रीनिवास, विशेष कलेक्टर रामादेवी, संयुक्त आयुक्त जयनाथ और रजनीकांत तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



