फिल्म अभिनेता प्रकाश राज के खिलाफ पंजागुट्टा पुलिस थाने में शिकायत

Ad

हैदराबाद, प्रमुख तेलुगु फिल्म अभिनेता प्रकाश राज के खिलाफ अभिनेत्री कराटे कल्याणी ने पंजागुट्टा पुलिस थाने में शिकायत की।

प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रकाश राज ने गत जनवरी में केरल में संपन्न केरल लिटरेचर फेस्टिवल के दौरान भगवान श्री राम और रामायण को लेकर विवादास्पद टिप्पणी की थी। इस टिप्पणी को लेकर उनके खिलाफ बीएनएस की धारा 196,299,353 और आईटी एक्ट की धारा 67 के तहत कार्रवाई करने की मांग करते हुए कल्याणी ने पंजागुट्टा पुलिस में शिकायत की।

Ad

यह भी पढ़ें… पीसीसी प्रोटोकॉल एवं कोआर्डिनेशन कमेटी का पुनर्गठन

पंजागुट्टा पुलिस इंस्पेक्टर रामकृष्णा ने शिकायत प्राप्त कर ली और बताया कि प्राप्त शिकायत पर कानूनी राय लेने के बाद कार्रवाई की जाएगी।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Ad

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button