एसटीपी का कार्य शीघ्र पूरा करें : अशोक रेड्डी

Ad

हैदराबाद, हैदराबाद महानगरीय पेयजलापूर्ति एवं मलजल निकास बोर्ड के प्रबंध निदेशक अशोक रेड्डी ने अधिकारियों को सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट एसटीपी के कार्य को शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिये। आज यहाँ जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, जलबोर्ड के एमडी अशोक रेड्डी, ईडी मयंक मित्तल ने अधिकारियों के साथ अत्तापुर और अंबरपेट में निर्माणाधीन एसटीपी के अंतिम चरण के कार्यों का निरीक्षण किया।

एमडी ने एसटीपी के काम में तेजी लाने और अंतिम चरण में मौजूद एसटीपी को शुरू करने के लिए तैयार करने के निर्देश दिए। एमडी सबसे पहले अंबरपेट एसटीपी गए और वहां चल रहे काम का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि एसटीपी को शुरू करने के लिए छोटे-छोटे सिविल कार्य, बागवानी, पेंटिंग, आंतरिक सड़कों का निर्माण युद्ध स्तर पर किया जाना चाहिए। उन्होंने एसटीपी के अतराफ सौंदर्यीकरण कार्य करने का भी सुझाव दिया।

यह भी पढ़ें… जीएचएमसी आयुक्त ने दिये जर्जर भवनों की पहचान करने के निर्देश

साथ ही एसटीपी परिसर से कचरा हटाने और भूमि को समतल करने के निर्देश दिये। बाद में एमडी ने अत्तापुर स्थित एसटीपी का भी दौरा किया। कार्य की प्रगति की समीक्षा करने के बाद उन्होंने अधिकारियों को जल्द से जल्द शेष कार्य पूरा करने और तैयार करने के निर्देश दिए। अवसर पर परियोजना निदेशक टीवी श्रीधर, सीजीएम सुजाता, एसटीपी परियोजना अधिकारी, निर्माण कंपनियों के प्रतिनिधि व अन्य लोग उपस्थित थे।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Ad

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button