कांग्रेस ने कई बार संविधान बदलने के प्रयास किए : रामचंदर राव

हैदराबाद, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) प्रदेश अध्यक्ष एन. रामचंदर राव ने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी शासन के दौरान लागू किए गए आपातकाल का उल्लेख करते हुए कहा कि डॉ. अंबेडकर रचित संविधान की मूल भावना को कुचलने वाली कांग्रेस ने देश में 6 दशकों तक शासन चलाया। कई बार संविधान को बदलने के प्रयास किए।

भाजपा मुख्यालय श्यामाप्रसाद मुखर्जी भवन में संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ. बी. आर. अंबेडकर की पुण्यतिथि पर डॉ. अंबेडकर को श्रद्धांजलि देने के बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष रामचंदर राव ने कहा कि अंबेडकर देश के हर गरीब, कमजोर वर्ग के साथ ही हर नागरिक के नेता हैं। उनके विचार देश के लिए हमेशा आदर्श रहे हैं और रहेंगे।

भाजपा संविधान की भावना का सम्मान करती है लेकिन कांग्रेस उल्लंघन करती रही है। उन्होंने कहा कि अंबेडकर रचित संविधान समानता, न्याय व जनता को मौलिक अधिकार देता है लेकिन कांग्रेस हमेशा से संविधान का उल्लंघन ही करती आई है। संविधान को कुचलने का श्रेय भी कांग्रेस को ही जाता है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के शासन के दौरान वर्ष 1955 में पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू को भारत रत्न से सम्मानित किया गया।

अंबेडकर को भारत रत्न और उनके योगदान को भाजपा ने किया सम्मानित

पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी तक को भारत रत्न दिया गया लेकिन अंबेडकर को सम्मानित करने का विचार तक कांग्रेस ने नहीं किया। वर्ष 1990 के दौरान भाजपा के समर्थन से पूर्व वी.पी. सिंह सरकार के समय अंबेडकर को मरणोपरांत भारत रत्न से सम्मानित किया गया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार ने अंबेडकर की स्मृतियों व उनके इतिहास को भावी पीढ़ी तक ले जाने के लिए पंच तीर्थ विकसित किए वहीं अंबेडकर को विश्व में गौरव के लिए कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

यह भी पढ़े :मारवाड़ी शिक्षा समिति के सहयोग से चादरघाट कॉलेज में ब्रेस्ट कैंसर जागरूकता कार्यक्रम

रामचंदर राव ने कहा कि अंबेडकर व दलित विरोधी कांग्रेस ने जब मौका मिला, अंबेडकर का अपमान ही किया है। दलितों व पिछड़ों के अधिकारों हेतु लड़ने वाली केवल भाजपा ही है। उन्होंने तेलंगाना में मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी सरकार द्वारा कामारेड्डी डिक्लेरेशन में पिछड़ा वर्ग को 42 प्रतिशत आरक्षण देने के नाम पर वोट हासिल करने के बाद धोखा देने का आरोप लगाया और कहा कि कांग्रेस के छल की बलि साई ईश्वराचारी नामक युवक की बलि चढ गई जिसका भाजपा को गहरा दुःख है।

अवसर पर भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव व प्रदेश भाजपा के संगठन सचिव चंद्रशेखर तिवारी, प्रदेश भाजपा महासचिव डॉ. एन. गौतम राव, वेमुला अशोक, भाजपा प्रदेश एससी मोर्चा अध्यक्ष क्रांति किरण, भाजपा के वरिष्ठ नेता चिंता सांबामूर्ति, एम. चंद्रशेखर आदि उपस्थित थे। पुण्यतिथि पर डॉ. भीमराव अंबेडकर को श्रद्धांजलि अर्पि करते हैदरा के कमिश्नर के.वी. रंगनाथ व अन्य।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button