जुबली हिल्स उप चुनाव हार को लेकर कांग्रेस दबाव में : केटीआर

हैदराबाद, भारत राष्ट्र समिति (भारास) के कार्यकारी अध्यक्ष व पूर्व मंत्री के. तारकरा माराव ने कांग्रेस सरकार द्वारा पूर्व क्रिकेटर व पूर्व सांसद मोहम्मद अजहरुद्दीन को मंत्री पद दिए जाने पर चुटकी लेते हुए कहा कि इसी से समझा जा सकता है कि जुबली हिल्स उप चुनाव हार को लेकर कांग्रेस कितने दबाव में है।

केटीआर ने कहा कि सिने श्रमिकों को जिस प्रकार मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने आश्वासन दिए और जुबली हिल्स के हर डिवीजन में एक मंत्री को प्रभार सौपा गया, यह साफ संकेत है कि कांग्रेस हार मान चुकी है। उन्होंने कहा कि सारे मंत्री काम छोड़कर चुनाव प्रचार में भाग ले रहे हैं।

यह भी पढ़ें… कांग्रेस को सरकार के टिकने का भरोसा नहीं : केटीआर

केटीआर ने जुबली हिल्स की जनता से कहा कि कांग्रेस की जमानत जब्त कराएँ, तभी गत चुनाव में दी गई 6 गारंटियों व 420 वादों पर सरकार अमल करेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अपनी इज्जत बचाने के लिए जुबली हिल्स की जनता से मनमाने वादे करती जा रही है।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button