वायदा बाजार में ताजा सौदों की लिवाली से बिनौलातेल खली की कीमतों में तेजी

नयी दिल्ली, मजबूत मांग के बीच बिनौलातेल खली की कीमतों में बढ़ोतरी देखने को मिली है। वायदा बाजार में निवेशकों और सटोरियों की सक्रिय खरीदारी के चलते इसकी कीमत बुधवार को 3,456 रुपये प्रति क्विंटल तक पहुंच गई।

मजबूत हाजिर मांग के बीच सटोरियों के ताजा सौदों की लिवाली करने से वायदा कारोबार में बिनौलातेल खली की कीमत बुधवार को एक रुपये की तेजी के साथ 3,456 रुपये प्रति क्विंटल हो गई।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) में बिनौलातेल खली के फरवरी में आपूर्ति वाले अनुबंधों का भाव एक रुपये या 0.03 प्रतिशत की बढ़त के साथ 3,456 प्रति क्विन्टल हो गया। इसमें 51,100 लॉट के लिए कारोबार हुआ।

बाजार विश्लेषकों ने बताया कि हाजिर बाजार में मवेशीचारा बनाने वाली कंपनियों की बढ़ती मांग के बीच कारोबारियों के अपने सौदों का आकार बढ़ाने से बिनौलातेल खली की वायदा कीमतों में तेजी आई। (भाषा)

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button