लंबित रेलवे परियोजना कार्यों को शीघ्र पूरा करने सीएस के निर्देश

हैदराबाद, तेलंगाना सरकार के मुख्य सचिव के. रामकृष्णा राव ने अधिकारियों को निर्देश दिये हैं कि राज्य में जारी रेलवे परियोजनाओं से संबंधित लंबित मुद्दों के समाधान के लिए संबंधित विभागों के अधिकारी समन्वय के साथ कार्य करते हुए परियोजनाओं को शीघ्र पूरा करने का प्रयास करें।

मुख्य सचिव के. रामकृष्णा राव रेलवे परियोजना बैठक में

मुख्य सचिव ने आज सचिवालय में विभिन्न रेलवे परियोजनाओं से जुड़े मुद्दों पर संबंधित उच्च अधिकारियों के साथ समीक्षा की। बैठक के दौरान राज्य में रेलवे परियोजनाओं से संबंधित रेलवे अंडर ब्रिज, संपर्क सड़कों का निर्माण, सड़कों का विस्तार, चेर्लापल्ली रेलवे स्टेशन से सार्वजनिक परिवहन को और बेहतर बनाने जैसे लगभग 21 मुद्दों पर समीक्षा की गई। इन लंबित मुद्दों के समाधान के लिए संबंधित विभागों के उच्च अधिकारियों, विशेष रूप से नगर निगम, जलबोर्ड, राजस्व, विद्युत और सड़क एवं भवन विभाग के अधिकारियों को संयुक्त निरीक्षण कर उचित समाधान निकालने के निर्देश दिये गये।

यह भी पढ़ें… सज्जनार ने किया 8 वर्षीय बालिका की रक्षा करने वाले युवक का सम्मान

मुख्य सचिव ने कहा कि इन रेलवे परियोजनाओं के लंबित मुद्दों पर शीघ्र ही रेलवे के उच्च अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की जाएगी। उससे पहले प्रत्येक लंबित मुद्दे पर विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत की जाए। बैठक में विशेष मुख्य सचिव विकास राज, जयेश रंजन, नवीन मित्तल, टीजीएसआरटीसी के प्रबंध निदेशक नागिरेड्डी, जीएचएमसी आयुक्त आर.वी. कर्णन, जलबोर्ड के प्रबंध निदेशक अशोक रेड्डी, मल्काजगिरी नगर निगम कमिश्नर विनय कृष्णा रेड्डी, साइबराबाद नगर निगम कमिश्नर सृजना, दक्षिण क्षेत्र विद्युत आपूर्ति संस्था के प्रबंध निदेशक जितेश पाटिल, मेड़चल-मल्काजगिरी कलेक्टर मनु चौधरी व अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button