सड़क दुर्घटना मामले में साइबराबाद पुलिस ने दर्ज किया मामला
जांच से पहले कुछ भी कहना जल्दबाजी-अविनाश मोहंती
हैदराबाद, साइबराबाद के पुलिस आयुक्त अविनाश मोहंती ने चेवेल्ला सड़क हादसे में रिपोर्ट से पहले किसी भी तरह के निष्कर्ष को जल्दबाजी बताते हुए मामले की जांच चलने की जानकारी दी। बताया जाता है कि सड़क दुर्घटना के बाद चेवेल्ला पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए जांच आरंभ कर दी। उल्लेखनीय है कि चेवेल्ला सड़क दुर्घटना में बस व टिप्पर के चालकों समेत कुल 21 लोगों की मौत हो गई और कम से कम 20 अन्य गंभीर रूप से घायल हुए हैं।
घटनास्थल का दौरा करने के बाद अविनाश मोहंती ने बताया कि सड़क दुर्घटना में दोनों ही वाहनों की चालकों की मौत हो चुकी है, ऐसे में घटना की वास्तविकता का पता लगाने के लिए विस्तृत जांच चल रही है। उन्होंने सड़क दुर्घटना के बाद टिप्पर से कंकड़ गिरने की वजह से ज्यादा मौतें होने की जानकारी दी। पीड़ितों के परिजनों की मांग पर चेवेल्ला सरकारी अस्पताल में पोस्टमार्टम किया गया और औपचारिकताओं को पूरा करने के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए।
यह भी पढ़े : हैदराबाद : महिला से चैन छीनने वाला चोर गिरफ्तार
पुलिस ने बताया कि टिप्पर चालक आकाश कांबले मूल रूप से महाराष्ट्र का रहने वाला है और महबूबनगर के लछन्ना नायक के पास काम कर रहा था। जांच में सामने आया कि टिप्पर पटनचेरु से विकाराबाद जा रहा था। चालक ने कथित तौर पर गड्ढा बचाने के लिए वाहन मोड़ा और उसी समय बस से आमने-सामने टकरा गया। साइबराबाद पुलिस मामला दर्ज करते हुए हादसे के सभी पहलुओं की पड़ताल कर रही है।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



