दिल्ली : ऑपरेशन साई-हॉक 4.0 में 600 से अधिक गिरफ्तार, 8,000 हिरासत में

नयी दिल्ली, दिल्ली पुलिस ने ऑपरेशन साई-हॉक 4.0 के तहत छह और सात अप्रैल को बड़े पैमाने पर चलाए गए साइबर अपराध विरोधी अभियान के दौरान 600 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया है और 8,000 से अधिक संदिग्धों को हिरासत में लिया है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।

संयुक्त पुलिस आयुक्त (आई एफ एस ओ ) ने बुधवार को यहां पत्रकारों को बताया कि इस अभियान के लिए लगभग 5,000 कर्मियों को तैनात किया गया था और 499 नई प्राथमिकियां दर्ज की गईं। उन्होंने बताया कि इस कार्रवाई में संगठित डिजिटल ठगी नेटवर्क को निशाना बनाया गया, जिसमें दक्षिण-पश्चिम दिल्ली में फर्जी सोशल मीडिया विज्ञापनों के माध्यम से एनआरआई पीड़ितों को ठगने वाला गिरोह भी शामिल हैं।

एक अन्य मामले में, इसी जिले से म्यूल बैंक खाते उपलब्ध कराने में शामिल चार आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि इस अभियान में जिन मामलों पर काम किया गया, वे एनसीआरबी पर दर्ज 3500 से ज्यादा शिकायतों के करीब 520 करोड़ रूपये से जुड़े थे। (भाषा)

यह भी पढे़: दिल्ली पुलिस ने किया डिजिटल पुलिसिंग के लिए आईएसओ प्रमाणन प्राप्त

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button