अक्तूबर में दिल्ली भारत का सबसे प्रदूषित शहर रहा : रिपोर्ट

नई दिल्ली, दिल्ली अक्तूबर में भारत का सबसे प्रदूषित शहर रहा और राष्ट्रीय राजधानी की हवा में पीएम 2.5 का औसत स्तर 111 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर था। एक नए विश्लेषण से यह जानकारी मिली।

स्वतंत्र थिंकटैंक सेंटर फॉर रिसर्च ऑन एनर्जी एंड क्लीन एयर (सीआरईए) के विश्लेषण से पता चला है कि अक्तूबर में भारत के सभी शीर्ष 10 प्रदूषित शहर राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में स्थित थे।

इन शहरों में गाजियाबाद (110 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर), मुजफ्फरनगर (103), हापुड़ (98), नोएडा (93), मेरठ (90), चरखी दादरी (86), ग्रेटर नोएडा (86), गुरुग्राम (83) और बहादुरगढ़ (83) शामिल हैं।

यह भी पढ़े : दिल्ली की हवा बहुत खराब, शहर कोहरे और धुंध की चपेट में

दिल्ली की हवा में प्रदूषणकारी सूक्ष्म कण पीएम 2.5 का स्तर सितंबर की तुलना में अक्तूबर में तीन गुना ज्यादा था। सीआरईए विश्लेषण से यह भी पता चला कि अक्तूबर में दिल्ली में ‘पीएम 2.5’ प्रदूषण में पराली जलाने की हिस्सेदारी 10 प्रतिशत से भी कम थी। (भाषा)

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button