दिल्ली में सुबह छाई रही धुंध, एक्यूआई 340 दर्ज

नयी दिल्ली, राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार को हवा जहरीली रही और वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) बहुत खराब श्रेणी में दर्ज किया गया।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के अनुसार सुबह नौ बजे दिल्ली का एक्यूआई 340 रहा, जो सोमवार सुबह नौ बजे 301 था। सीपीसीबी के अनुसार, 39 निगरानी केन्द्रों में से दो – चांदनी चौक और विवेक विहार में वायु गुणवत्ता गंभीर श्रेणी में रही, जहां एक्यूआई 400 के पार था।

यह भी पढ़े: दिल्ली की हवा बेहत खराब, न्यूनतम तापमान सामान्य से कम

सीपीसीबी के अनुसार, शून्य से 50 के बीच एक्यूआई अच्छा, 51-100 को संतोषजनक, 101-200 को मध्यम, 201-300 को खराब, 301-400 को बहुत खराब और 401-500 को गंभीर माना जाता है। मौसम विभाग ने बताया कि दिल्ली का न्यूनतम तापमान 9.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 0.1 डिग्री अधिक है। अधिकतम तापमान के 24 से 26 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने के आसार हैं। (भाषा)

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button