दिल्ली की हवा बेहत खराब, न्यूनतम तापमान सामान्य से कम

नयी दिल्ली, राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार को वायु गुणवत्ता एक बार फिर बेहद खराब श्रेणी में पहुंच गई और इस दौरान समग्र वायु गुणवत्ता (एक्यूआई) 301 दर्ज की गई। लगातार 24 दिनों तक बेहद खराब और अक्सर गंभीर श्रेणी के करीब रहने के बाद रविवार को दिल्ली में वायु गुणवत्ता में मामूली सुधार हुआ था और तब एक्यूआई 279 दर्ज किया गया था जो खराब की श्रेणी में आता है।

हालांकि, केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, दिल्ली के 38 निगरानी केंद्रों में से 24 में वायु गुणवत्ता बेहद खराब श्रेणी में दर्ज की गई, जबकि शेष 14 में यह स्तर खराब श्रेणी में बना हुआ है। इस बीच ठंड भी बढ़ने लगी है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार न्यूनतम तापमान 5.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के औसत से 4.6 डिग्री कम है। सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्षिक आर्द्रता 100 प्रतिशत दर्ज की गई।

यह भी पढ़े: दिल्ली में वायु गुणवत्ता बहुत खराब श्रेणी में

मौसम विभाग ने बताया कि अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। सीपीसीबी मानकों के अनुसार, 0 से 50 के बीच एक्यूआई को अच्छा, 51-100 को संतोषजनक, 101-200 को मध्यम, 201-300 को खराब, 301-400 को बेहद खराब और 401-500 को गंभीर माना जाता है। (भाषा)

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button