अग्रवाल समाज की बैठक में शिक्षा व सामाजिक योजनाओं पर मंथन

हैदराबाद, अग्रवाल समाज तेलंगाना की सेंट्रल जोन शाखाओं की बैठक आबिड्स स्थित होटल अमृतसर हवेली में आयोजित की गई।

यहाँ समाज के प्रेस व मीडिया के चेयरमैन मुकुंदलाल अग्रवाल द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, बैठक में सेंट्रल ज़ोन शाखाओं के पदाधिकारीगण एवं केंद्रीय समिति सदस्यगण उपस्थित थे। मंचासीन पश्चिम ज़ोन के समन्वयक मुकुंदलाल अग्रवाल, उत्तर ज़ोन के समन्वयक सुनील कुमार चोखानी, दक्षिण ज़ोन की समन्वयक अल्का मिंडा, सेंट्रल ज़ोन के समन्वयक अजय तुलस्यान, सभी जोन के प्रमुख सुरेश कुमार टंडन, विभिन्न शाखाओं के अध्यक्षों, विभिन्न कमिटियों के चेयरमैनों का शॉल द्वारा सम्मान किया गया।

सेंट्रल जोन के समन्वयक अजय तुलस्यान ने उपस्थित अग्र बंधुओं का स्वागत करते हुए शाखाओं के पदाधिकारियों से अग्रवाल समाज को उन्नति के मार्ग पर ले जाने के लिए हमेशा सहयोग प्रदान करने का निवेदन किया। पांचों जोन के मुखिया सुरेश कुमार टंडन ने निकट भविष्य में समाज द्वारा अपनाई जाने वाली विभिन्न योजनाओं में इंडक्शन, सिलाई मशीन, जगन्नाथ पूरी तीर्थ यात्रा, शहर के विभिन्न स्थानों में वाटर कूलर की स्थापना, शिक्षा सहायता, चिकित्सा सहायता, 11 रुपये में केन्द्र में विशेष सदस्यता अभियान, राशन वितरण, विकलांगों हेतु सहायता आदि की जानकारी प्रदान की।

यह भी पढ़ें… अग्रवाल समाज दक्षिण जोन बैठक : कल्याण योजनाओं पर चर्चा

कमजोर परिवारों के लिए समाज की योजनाएं संचालित

पश्चिम जोन के जिला समन्वयक मुकुंदलाल अग्रवाल ने बताया कि सभी योजनाएं हमारे आर्थिक रूप से कमजोर अग्र बंधु परिवारों के लिए चलाई जा रही हैं, जिसमें समाज के अध्यक्ष अनिरुद्ध गुप्ता, कार्यकारी अध्यक्ष नरेन्द्र कुमार गोयल, सहमंत्री डॉ. सीमा जैन की प्रमुख भूमिका है। समाज की पत्रिका अग्र मंजूषा भी इस माह से निरंतर प्रकाशित होने वाली है। अत सभी पदाधिकारियों से निवेदन है कि जुलाई 2025 से अभी तक शाखाओं में आयोजित हुए कार्यक्रम की जानकारी के प्रकाशन हेतु चेयरमैन मुकेश कुमार केड़िया अथवा समाज कार्यालय में भेजें।

पूर्व उपाध्यक्ष दिलीप कुमार पंसारी ने सभा को संबोधित करते हुए सभी प्रमुख योजनाओं की प्रशंसा की। कार्यक्रम में अग्र बंधुओं द्वारा समाज की उन्नति के लिए सुझाव दिए गए, जिसे लागू करने हेतु आश्वासन दिया गया। बैठक में उपस्थित अग्र बंधुओं ने सभी योजनाओं की प्रशंसा की। अवसर पर विभिन्न शाखाओं के पदाधिकारियों, केंद्रीय समिति सदस्यों, विभिन्न समितियों के चेयरमैन का सम्मान किया गया।

ज्ञानबाग कॉलोनी शाखा, ज्ञानबाग महिला शाखा, अशोक नगर शाखा, दोमलगुड़ा शाखा, गोशामहल शाखा, हैदरगुड़ा शाखा के अतिरिक्त रामनगर पूर्व, अग्रवंशी, मलकपेट, कोत्तापेट, महाराजा अग्रसेन मार्ग, पैराडाइज़, चारमीनार, मानसरोवर शाखाओं से विभिन्न समितियों के चेयरमैनों समेत पश्चिम जोन के जिला समन्वयक मुकुंदलाल अग्रवाल, उत्तर जोन के जिला समन्वयक सुनील कुमार चोखानी, दक्षिण जोन जिला समन्वयक अल्का मिंडा, सेंट्रल जोन के जिला समन्वयक अजय तुलस्यान, सभी जोन के प्रमुख सुरेश कुमार टंडन, समाज के प्रमुख कार्यकर्ता विनय जैन आदि उपस्थित थे। प्रतीक नरसरिया द्वारा सभा का संचालन किया गया।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button