251 करोड़ से मेडारम का विकास : सीतक्का

हैदराबाद, पंचायती राज व ग्रामीण विकास मंत्री सीतक्का ने कहा कि मेडारम में विकास व पुनर्निर्माण कार्य दुनिया के इतिहास में मील का पत्थर रहेगा। सीतक्का ने बताया कि 4 हजार टन ग्रेनाइट पर आदिवासियों के इतिहास और संस्कृति को दिखाने वाली 7 हजार आकृतियों के साथ सम्मक्का सारलम्मा मंदिर का निर्माण कार्य तेजी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने आज मुलुगु जिले के मेडारम में सम्मक्का सारलम्मा मंदिर के पुनर्निर्माण कार्यों का निरीक्षण करने के बाद मीडिया प्रतिनिधियों से बात करते हुए कहा कि आगामी 28 से 31 जनवरी, 2026 तक आयोजित होने वाली मेडारम जातरा में तेलंगाना और पड़ोसी राज्यों से एक करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं के आने की उम्मीद है।

इस बार सरकार ने हमेशा दी जाने वाली अस्थाई सुविधाओं के साथ-साथ स्थाई निर्माणों पर भी ध्यान केंद्रित किया है। मेडारम के विकास के लिए 251 करोड़ रुपये से विभिन्न विकास व पुनर्निर्माण कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि वन देवताओं के सिंहासनों का विस्तार विशेष आकर्षण होगा और इन कार्यों पर 101 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि पुनरुद्धार व पुनर्निर्माण कार्यों के लिए आदिवासी पुजारियों के साथ कई बैठकें कर उनकी सलाह ली गयी।

यह भी पढ़ें… नगर में विश्व संघ शिबिर समारोह में शामिल होंगे मोहन भागवत

विकास कार्यों की प्रतिदिन समीक्षा की जा रही है, ताकि गुणवत्ता से कोई समझौता न हो। मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी हैदराबाद से हर दिन काम की प्रगति के बारे में जानकारी ले रहे हैं। समय-समय पर आवश्यक निर्देश भी दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि ये कार्य अब आखिरी चरण में पहुँच गए हैं और जल्द ही पूरे हो जाएंगे।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button