गनफाउंड्री में 5.59 करोड़ के विकास कार्यों का शुभारंभ
हैदराबाद, गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने गनफाउंड्री संभाग में 5.59 करोड़ रुपये की लागत से कई विकास कार्यों का उद्घाटन किया।


गुरुवार को सुबह विधायक ने भाजपा पार्षद दल के नेता जी. शंकर यादव तथा गनफाउंड्री की पार्षद डॉ. सुरेखा के साथ बिरला मंदिर बस्ती में कमेटी हॉल, दुर्गा भवानी मंदिर के पास पत्थर बिछाने का कार्य , गनफाउंड्री कम्युनिटी हॉल के नवीनीकरण, नेताजी नगर कॉलोनी में वर्षा जल नाला कार्य, प्रगति सोसाइटी (रामकोटी), कंदा स्वामी लेन और रामकोट महाकाली मंदिर के समीप सीसी रोड निर्माण कार्यों का उद्घाटन किया।
यह भी पढ़ें… कांग्रेस से केसीआर का गुप्त समझौता : किशन रेड्डी
विधायक ने विक्टोरिया प्लेग्राउंड का पुन उद्घाटन किया। अवसर पर भाजपा के नेता शैलेंद्र यादव, निर्मल राज, श्रीकांत, किशोर साई, नितिन जायसवाल, सुदर्शन, श्याम राव, विवेक, विजय महेंद्र, श्रीकांत, राकेश, काव्या, राजलक्ष्मी समेत अन्य उपस्थित थे।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



