ज्येष्ठ अमावस्या पर भक्तों ने की गौ सेवा
हैदराबाद, ज्येष्ठ अमावस्या पर नगरद्वय की विभिन्न गौशालाओं में भक्तों ने सपरिवार गौ सेवा का लाभ लिया। गौशाला में भक्तों ने गायों को चारा, कुट्टी, गुड़, सब्जियाँ, फल व घास अर्पित की। साथ ही कबूतरों को दाना डाला।
सत्यम् शिवम् सुन्दरम् गौनिवास
गगन पहाड़ स्थित सत्यम् शिवम् सुन्दरम् गौनिवास में ज्येष्ठ अमावस्या अवसर पर भक्तों ने सपरिवार सेवा की। गौशाला में सुबह से ही भक्तों ने गायों को चारा, कुट्टी, घास, फल, गुड़, चना, सब्जियाँ आदि अर्पित किए। गौशाला में पूर्ण दिवस का चारा गौरीशंकर गुप्ता, बनवारीलाल अरुण कुमार केड़िया ने अर्पित किया।

चार गाड़ी घास चांडक लेबोरेटरीज, दो गाड़ी घास श्रीबालाजी, इंदरमल मीनाबाई चोपड़ा, पारसीबाई रचनचंद चोपड़ा एवं नेहा गुप्ता-सर्वेश गुप्ता ने, एक गाड़ी घास मेसर्स रौनक इंडस्ट्री, बी.एस. गुप्ता, बंसीलाल देवी प्रसाद जायसवाल, कुमावत परिवार, धरमचंद-निर्मल कुमार, श्री आदिनाथ राजेन्द्र सूरी जैन सेवा संघ, वैजयंती डालमिया, मोतीलाल श्यामसुन्दर बाहेती, श्री बालाजी भक्त समाज, सतीश गोयल, बिरदीचंद दुग्गड़, शोभा बाई सुरेश कुमार कोठारी, जीवदया प्रेमी परिवार, अरविन्द जाजोदिया, जनक तापड़िया, कुसुम बेन जसवंतलाल कड़किया, आशीष कड़किया, ऋषि जैन एवं परिवार, बंसीलाल गंगाबाई बजाज, दुवुरी महाराज कुमार, दुवुरी मित्रा, गौरव क्वाटरा, घनश्याम आशीष सूंठवाल, एम. लतिका रेड्डी, वाई. श्वेताश्री, एम. चन्द्रधर, तथास्तु फाउंडेशन, श्रीगौरी रमेश, राजेश कालुरी, जुजार साधु सिंह देवड़ा ने प्रदान की। इसी प्रकार कुट्टी लॉरी का सहयोग दादा कुशल गुरुदेवजी, प्रेमचंद गुप्ता, शिवकुमार रामदुलारी देवी बंसल परिवार ने दिया।
गौशाला सेवा और भक्तों का दाना-पेटा समारोह
गौशाला में सेवा करने वालों में दीपचंद मंगलचंद कटारिया, प्रेमराज शांतिलाल अशोक कुमार धर्मीचंद गुगलिया, लक्ष्मीनारायण कैलाशचंद मणियार, अशोक जैन, संजय जैन, वाई.आर. चेनुलू, वाई.वी.बी. लक्ष्मी, डॉ. एस.आर. मूर्ति, लीलादेवी राधा बंदामुथा, गौरीदेवी रघुनाथ भंडारी, लता जैन, लक्ष्मीकांत राव काचे, श्रद्धा काचे, पी. हरकचंद, विकास रमा, जगदीश्वर मेहता, चन्द्रमौली, यशवंत रेड्डी, गुलाबचंद सुमेरमल मंगतुराम शिवशंकर अग्रवाल परिवार, मंगतुराम श्यामसुन्दर अग्रवाल परिवार, रघुनाथमल नरेंद्र कुमार गोयल परिवार, रामदेव अग्रवाल, सोहन कुमार बोथरा, शकुंतला मोक्ष जैन शामिल हैं ।
अवसर पर भरत कुमार मोहन कुमार, राम रेड्डी श्रावंती, रंगनाथ नागभूषण, बालाजी राम सिंह, प्यारचंद प्रमेचंद बोहरा, वेंकटेश राव, पुट्टा सूर्य सात्विक, भक्तिराम भंडारी, के. मुनि बाबू, टीपू जांगिड़, बी. लिंगन्ना, के. रामुलू, श्रीकांत यादव, प्रभाकर, कमलादेवी, गिन्नीबाई ओगाड़चंद, कांचे श्रीकांत, जी. हरिनाथ यादव, शारदा देवी, मोटाराम परिहार, रेखा मल्लेश्वर राव, बी. गोविन्दाचार्य, राजेश नायुडू, भंवरलाल, कानाराम, वंशी कृष्णा रेड्डी, दिनेश संकलेचा, जगदीश प्रसाद चैरिटेबल ट्रस्ट, प्रमोद कुमार अग्रवाल, रूपचंद धर्मचंद धीरज भंसाली, शिवराज निर्मल कुमार कोठारी, लक्ष्मीचंद अशोक कुमार खिंवसरा, घनश्याम, श्रीकिशन लड्डा, सत्यनारायण भांगड़िया एवं ललित भाटी शामिल हैं।
कबूतरों को बड़ी संख्या में भक्तों ने दाना डाला। अवसर पर मित्तल धार्मिक परिवार ने अमावस्या के उलक्ष्य में एक गाय और बछड़े को कत्लखाने से कटने से बचाकर गौशाला में छोड़ा।
यह भी पढ़ें… गुरु गौतम मुनि दर्शन यात्रा संघ संपन्न
शिव मंदिर गौशाला
शमशेरगंज स्थित शिव मंदिर गौशाला में बड़ी संख्या में भक्तों ने सेवा की। गौशाला प्रांगण में सुबह से ही भक्तों की भीड़ गौ सेवा के लिए उपस्थित हुई। गायों को चारा, कुट्टी, घास, सब्जियाँ, दाल, गुड़ आदि अर्पित किये गये। साथ ही गौ पूजन किया गया। सुभाष अग्रवाल (दिल्ली वाले), राजेश महाशैते, आनंद तिवारी, प्रेमलता तापड़िया, गोपाल सोमानी, पवन तिवारी एवं अन्य ने गौ सेवा का लाभ लिया।
श्री स्वामी समर्थ गौशाला
जियागुड़ा स्थित श्री समर्थ कामधेनु धेनु गौशाला में बड़ी संख्या में भक्तों ने सपरिवार गौ सेवा का लाभ लिया। अवसर पर गौशाला के प्रभुदत्त महाराज, हरिकिशन मायछ, सत्यनारायण (पहलवान), पुरुषोत्तम अग्रवाल, पंकज वर्मा, जयकिशन उपाध्याय, पवन व्यास, मनोज सोनी, महावीर प्रसाद कड़ेल, माणकचंद देवाल, शरद वर्मा, उमेश रोड़ा एवं अन्य ने सेवा प्रदान की।
श्री कृष्ण गौ सेवा ट्रस्ट
अत्तापुर स्थित श्री कृष्ण गौ सेवा ट्रस्ट में अमावस्या पर बड़ी संख्या में भक्तों से गौ सेवा का लाभ लिया। आज गौशाला में सुबह से ही भक्तों ने गायों का पूजन कर चारा, कुट्टी, गुड़, चना दाल, सब्जियाँ, घास सब्जी, फ्रूट आदि की सेवा की।
श्री आईजी गौशाला
बालाजी नगर स्थित श्री आईजी गौशाला में अमावस्या पर बड़ी संख्या में भक्तों ने गौसेवा का लाभ उठाया। इस दौरान गायक अचलाराम हाम्बड़, मोहनलाल भायल, गिरधारीलाल प्रजापत, पिंटू भाई, लक्ष्मण सुथार, रमेश सोनी व बबलू ने भक्ति गीत प्रस्तुत किए। इस अवसर पर अध्यक्ष मंगलाराम पंवार, उपाध्यक्ष कालूराम काग, सह सचिव ढगलाराम सेपटा, कोषाध्यक्ष नारायणलाल परिहार, भगाराम मुलेवा, पारसमल शर्मा, मोतीलाल काग, सीरवी समाज पारसीगुट्टा अध्यक्ष मोहनलाल हाम्बड़, गोपाराम मुलेवा, अर्जुनलाल बर्फा, बाबूलाल मुलेवा, ओमप्रकाश पंवार, पवन हाम्बड़, किशनलाल पंवार, चेनाराम परिहार, चन्द्र प्रकाश गेहलोत, कानाराम, बाबूलाल लचेटा, नारायणलाल आगलेचा, भंवरलाल ब़र्फा, मोतीलाल, जगदीश सीरवी, कैलाश सानपुरा, महिला मंडल की मैना पंवार, सुगणा हाम्बड़, मैना हाम्बड़, कुसुम हाम्बड़, सरस्वती शर्मा, मांगीबाई मुलेवा, तुलसी मुलेवा व अन्य ने गौसेवा की।
अनाराम बाफना जैन, अभय बाफना जैन, अभिषेक बाफना जैन, अमित बाफना जैन द्वारा महाप्रसादी का आयोजन किया गया। अवसर पर मारवाड़ी युवा मंच, मेड़चल द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इसके अलावा नगरद्वय में स्थित इमलीबन गौशाला, भाग्यनगर गौ सेवा सदन (लोअर टैंकबंड), इब्राहिमपट्टनम स्थित श्री गोपाल गौशाला, बालाजी नगर स्थित श्री आईजी गौशाला, कीसरा श्री जैन गौशाला, ओम शिव मंदिर गौशाला (पालमाकुल), ध्यान फाउंडेशन गौशाला सहित अन्य गौशालाओं में भक्तों द्वारा गौ सेवा की गई।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



